LG W30 के ऑरोरा ग्रीन वेरिएंट की बिक्री शुरू, जानें क्या है खास

LG W30 के ऑरोरा ग्रीन वेरिएंट को 9,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

LG W30 के ऑरोरा ग्रीन वेरिएंट की बिक्री शुरू, जानें क्या है खास

LG W30 Aurora Green के सारे स्पेसिफिकेशन आम वेरिएंट वाले

ख़ास बातें
  • एलजी डब्ल्यू30 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है
  • एलजी डब्ल्यू 30 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है
  • सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है LG W30 में
विज्ञापन
LG W30 के ऑरोगा ग्रीन वेरिएंट की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। एलजी डब्ल्यू30 के नए कलर वेरिएंट को अमेज़न प्राइम डे सेल में उपलब्ध कराया गया है। यह फोन पहले से प्लेटिनम ग्रे और थंडर ब्लू रंग में बिकता रहा है। एलजी डब्ल्यू30 का ऑरोरा ग्रीन वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। अहम खासियतों की बात करें तो एलजी डब्ल्यू30 में तीन रियर कैमरे हैं। यह 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा, 4,000 एमएएच बैटरी और एचडी+ डॉट फुलविज़न डिस्प्ले पैनल के साथ आता है।
 

LG W30 Aurora Green Price in India

एलजी डब्ल्यू30 के ऑरोरा ग्रीन वेरिएंट को 9,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन को अमेज़न इंडिया पर बेचा जा रहा है। एलजी डब्ल्यू के इस खास कलर को खरीदने वाले प्राइम मेंबर्स एचडीएफसी बैंक का कार्ड इस्तेमाल कर अतिरिक्त 10 प्रतिशत डिस्काउंट पा सकते हैं। बता दें कि यह डिस्काउंट सिर्फ अमेज़न प्राइम डे सेल के तहत दिया जा रहा है।


याद रहे कि एलजी ने बीते हफ्ते एलजी डब्ल्यू30 के ऑरोरा ग्रीन को पेश किया था। यह फोन पहले से प्लेटिनम ग्रे और थंडर ब्लू रंग में बिकता रहा है।
 

एलजी डब्ल्यू 20 ऑरोरा ग्रीन के स्पेसिफिकेशन

नए कलर फिनिश के अलावा एलजी डब्ल्यू30 के ऑरोरा ग्रीन वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन आम एलजी डब्ल्यू30 वाले ही हैं। एलजी डब्ल्यू10 की तरह डुअल-सिम एलजी डब्ल्यू 30 भी आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। यह 6.26 इंच के एचडी+ आईपीएस डॉट फुलविज़न डिस्प्ले के साथ आता है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ में 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट मौज़ूद है।

एलजी डब्ल्यू30 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। यह ऑटोफोकस वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। रियर पैनल पर 12 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के सेंसर भी मौज़ूद हैं। हैंडसेट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी फीचर की बात करें तो एलजी डब्ल्यू 30 हैंडसेट 4जी वीओेएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी  और 3.5 एमएम हेडफोन जैक से लैस है। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। एलजी डब्ल्यू 30 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 162.7x78.8x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent battery life
  • Premium looks
  • Near-stock Android
  • कमियां
  • Underwhelming processor
  • Slow autofocus, weak low-light camera performance
  • Low-resolution display
  • Hybrid dual-SIM slot
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »