LG Velvet के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

LG ने हाल ही में खुलासा किया था कि LG Velvet फोन ऑरोरा ग्रीन, ऑरोरा ग्रे, ऑरोरा व्हाइट और इल्यूज़न सनसेट कलर ऑप्शन में आएगा।

LG Velvet के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

7 मई को ऑनलाइन इवेंट में लॉन्च होगा LG Velvet

ख़ास बातें
  • LG Velvet के कुछ स्पेसिफिकेशन कंपनी पहले बता चुकी है
  • 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से लैस हो सकता है एलजी वेलवेट
  • एलजी वेलवेट में होंगे कई प्रीमियम फीचर्स
विज्ञापन
LG Velvet के कथित स्पेसिफिकेशन लॉन्च से कुछ दिन पहले ही ऑनलाइन सामने आ गए हैं। नया एलजी स्मार्टफोन 8 जीबी रैम और 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ आ सकता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि यह एलजी वेलवेट फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर के साथ आएगा और इसमें चार रंगों के विकल्प मिलेंगे। यह आगामी फोन 7 मई को अधिकारिक रूप से ऑनलाइन इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा।

एक स्पेसिफिकेशन शीट दक्षिण कोरियाई फोरम Meeco.kr पर लिस्ट हुई है, जिसे लेकर माना जा रहा है कि ये LG Velvet के स्पेसिफिकेशन हैं। इस शीट को एक टिपस्टर ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है, जिसका यूज़र नेम Sleepy Kuma है।
 

LG Velvet specifications (expected)

शीट के मुताबिक, एलजी वेलवेट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। यह कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन (OIS) के साथ आएगा। इसमें 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया होगा, जिसमें वाइड-एंगल लेंस होगा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। सेल्फी के लिए इस फोन में जैसा कि हमने पहले बताया 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।

स्टोरेज की बात करें, तो एलजी वेलवेट में 128 जीबी स्टोरेज होगी, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट 2 टीबी तक मिलेगा। इसके अलावा फोन का कम से कम एक मॉडल 8 जीबी रैम के साथ आएगा।

इस शीट में IP68 और 4,300 एमएएच बैटरी भी लिस्ट की गई है। इसमें 765 प्रोसेसर का भी जिक्र किया गया है, जो कि पिछले अधिकारिक टीज़र में भी दिखा था। इसके अलावा, यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर्स, AI आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस साउंड के साथ आएगा। एलजी इस फोन में फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी देगी। जानकारी मिली है कि फोन का डाइमेंशन 167.1x74x7.85 एमएम है और वज़न 180 ग्राम।

एलजी ने हाल ही में खुलासा किया था कि एलजी वेलवेट फोन ऑरोरा ग्रीन, ऑरोरा ग्रे, ऑरोरा व्हाइट और इल्यूज़न सनसेट कलर ऑप्शन में आएगा। लीक हुए शीट में भी इन रंगों का उल्लेख है।

एलजी वेलवेट का लॉन्च इवेंट ऑनलाइन 7 मई को आयोजित किया जाएगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Clean software
  • Decent cameras
  • Dual-screen functionality if you buy the accessory
  • कमियां
  • Dated processor
  • Slow charging
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2460 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG Velvet specifications, LG Velvet, LG
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »