LG Velvet के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले सार्वजनिक

LG Velvet तीन रियर कैमरों के साथ आएगा, वो भी वर्टिकल पोजीशन में। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा।

LG Velvet के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले सार्वजनिक
ख़ास बातें
  • LG Velvet की बैटरी 4,300 एमएएच की है
  • एलजी वेलवेट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मौज़ूद है
  • 6.8 इंच का सिनेमा फुलविज़न फुल-एचडी+ ओलेड डिस्प्ले है LG Velvet में
विज्ञापन
LG Velvet के स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठ गया है। एलजी के इस फोन को अगले महीने लॉन्च किया जाना था, लेकिन दक्षिण कोरियाई कंपनी LG ने उससे पहले एलजी वेलवेट के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक कर दिए हैं। कंपनी का कहना है कि एलजी वेलवेट हैंडसेट में 6.8 इंच का फुल-एचडी+ ओलेड डिस्प्ले होगा। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और 5जी सपोर्ट के साथ आएगा। LG ने बीते हफ्ते ही बताया था कि एलजी वेलवेट को एक ऑनलाइन इवेंट के ज़रिए 7 मई को लॉन्च किया जाएगा।
 

LG Velvet specifications

कंपनी ने ऐलान किया कि डुअल-सिम LG Velvet में 6.8 इंच का सिनेमा फुलविज़न फुल-एचडी+ ओलेड डिस्प्ले है। यह 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। फोन का फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच होगा। किनारों पर बॉर्डर बेहद ही पतले होंगे। एलजी वेलवेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए हैंडसेट में 8 जीबी रैम मौज़ूद हैं।

फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी होगी। हैंडसेट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट होगा।

अब बात कैमरा स्पेसिफिकेशन की। LG Velvet तीन रियर कैमरों के साथ आएगा, वो भी वर्टिकल पोजीशन में। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। फोन में एक एलईडी फ्लैश भी दिया जाएगा। एलजी वेलवेट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मौज़ूद है।

LG Velvet की बैटरी 4,300 एमएएच की है और यह 10 वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह 5जी फोन डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फा 802.11एएक्स, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट से लैस है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। बताया गया है कि ग्राहक एलजी वेलवेट को ऑरोरा ग्रीन, ऑरोरा ग्रे, ऑरोरा व्हाइट और एल्यूजन सनसेट रंग में खरीद पाएंगे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Clean software
  • Decent cameras
  • Dual-screen functionality if you buy the accessory
  • कमियां
  • Dated processor
  • Slow charging
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2460 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG Velvet, LG, LG Velvet specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL के चीफ की पोस्ट पर प्राइवेट सेक्टर से हायरिंग के खिलाफ एंप्लॉयीज यूनियन
  2. Sony के प्लेस्टेशन के लिए सबसे बड़ा लॉन्च रही GTA 6
  3. Apple के iPhone 18e में हो सकता है नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल
  4. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  6. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  7. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  8. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
  9. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  10. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »