LG Velvet की वास्तविक तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक

LG Velvet डुअल-सिम फोन होगा, जिसमें 6.8 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले होगा। वहीं, इसका 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो होगा। यह 5जी फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा।

LG Velvet की वास्तविक तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक

LG Velvet होगा 5जी स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • LG Velvet स्पेसिफिकेशन पहले ही हुए सार्वजनिक
  • फोन के बैक पैनल पर दिखा वायरलेस चार्जिंग कॉयल
  • एलजी वेलवेट में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
LG Velvet की वास्तविक तस्वीरें लॉन्च से पहले ऑनलाइन सामने आ चुकी हैं, जिसके जरिए पहली बार दिखा है कि आखिर यह फोन देखने में कैसा होने वाला है। लीक तस्वीरों में “मेड इन वियतनाम” फोन ऑरोरा ग्रे और ऑरोरा व्हाइट कलर ऑप्शन में दिखा है। एक तस्वीर में दिख रहे फोन के बैक पैनल से खुलासा हुआ है कि इस फोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा। इसके अलावा LG के आगामी फोन के स्पेसिफिकेशन भी लॉन्च से पहले सामने आ चुके हैं। बता दें, कंपनी एलजी वेलवेट फोन से 7 मई को पर्दा उठाने वाली है।

ऑनलाइन लीक हुई LG Velvet की यह वास्तविक तस्वीरें @Boby25846908 नाम के ट्विटर हैंडल से साझा की गई हैं। तस्वीरों में दिखे फोन के कलर ऑप्शन के अलावा, फोन का फ्रंट पैनल भी दिखा है। जैसा कि LG ने ऐलान किया था कि वेलवेट फोन में 6.8 इंच का डिस्प्ले और वाटरड्रॉप नॉच दिया जाएगा। वहीं, फोन के दोनों ही साइड घुमावदार होंगे। फोन के बैक पैनल की तस्वीर में इस फोन का 4,300 एमएएच बैटरी सपोर्ट, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और वायरलेस चार्जिंग कॉयल देखने को मिला है।

LG Velvet Specifications

एलजी ने अपनी पुरानी रिपोर्ट में एलजी वेलवेट के कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर दिया था। उन्होंने बताया कि एलजी वेलवेट डुअल-सिम फोन होगा, जिसमें 6.8 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले होगा। वहीं, इसका 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो होगा। यह 5जी फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा। एलजी वेलवेट तीन रियर कैमरों के साथ आएगा, जिसका 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। फोन में एक एलईडी फ्लैश भी दिया जाएगा। सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।

इस फोन की बैटरी 4,300 एमएएच की होगी, जिसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा। इसके अलावा यह एलजी वेलवेट फोन आपको ऑरोरा ग्रीन, ऑरोरा ग्रे, ऑरोरा व्हाइट और एल्यूजन सनसेट कलर ऑप्शन में मिलेगा।

एलजी का यह आगामी फोन ऑनलाइन इवेंट के जरिए 7 मई को लॉन्च किया जाएगा। यह कार्यक्रम आप कंपनी के यूट्यूब और फेसबुक चैनल पर लाइव स्ट्रीम के जरिए देख सकते हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Clean software
  • Decent cameras
  • Dual-screen functionality if you buy the accessory
  • कमियां
  • Dated processor
  • Slow charging
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2460 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG Velvet, LG, LG Velvet Speciafication
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »