एलजी वी20 में होगा डुअल रियर कैमरा, तस्वीरों से हुआ खुलासा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 11 अगस्त 2016 11:17 IST
ख़ास बातें
  • एलजी वी10 के अपग्रेडेड वेरिएंट में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है
  • लीक तस्वीरो में मॉड्यूलर चिन होने की जानकारी सामने आई है
  • एलजी वी20को आधिकारिक रूप से 6 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा
एलजी सैन फ्रांसिस्को में 6 सितंबर को एक इवेंट आयोजित कर रही है जिसमें एलजी वी20 स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है। इस लॉन्च इवेंट में एक महीने से भी कम समय बचा है और अब एलजी वी20 स्मार्टफोन की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों में एलजी वी20 को हर तरफ से देखा जा सकता है और एक नए स्मार्टफोन की सारी जानकारी मिलती है।

इस फोन में सबसे बड़ा बदलाव एलजी जी5 की तरह नीचे दी गई मॉड्यूलर चिन है। इसके अलावा वी20 में मॉड्यूल-रिलीज बटन भी दिख रहा है। इससे लगता है कि चिन को हटाया जा सकता है और इसकी जगह कोई और मॉड्यूलर मोड्स दिए जा सकते हैं। एलजी का पहले मॉड्यूलर स्मार्टफोन जी5 को बहुत ज्यादा कामयाबी नहीं मिली है। गौर करने वाली बात है कि पिछली तिमाही में कंपनी की दो प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज और जी5 फोन की बिक्री बहुत ज्यादा नहीं हुई। नतीजतन दक्षिण कोरिया की इस कंपनी को लगातार पांचवीं तिमाही में मोबाइल बिजनेस में घाटा हुआ है। कंपनी को सितंबर में एलजी वी20 के लॉन्च से कंपनी की स्थिति तीसरी तिमाही में सुधरने की उम्मीद है।
Advertisement
 

तस्वीरो में देखा जा सकता है कि एलजी वी10 के अपग्रेडेड वेरिएंट में रियर पर डुअल कैमरा दिया गया है और इसके नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। आगे की तरफ पतले बेज़ेल हैं और सिर्फ एक फ्रंट कैमरा ही है। ऑनलीक और एंड्रॉयड अथॉरिटी द्वारा लीक की गईं इन तस्वीरों में एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिख रहा है। इसके अलावा नीचे की तरफ एक स्पीकर ग्रिल जबकि बायीं तरफ वॉल्यूम बटन हैं। एलजी वी20 में सबसे ऊपर पावर बटन दिख रहा है।

हालांकि, एलजी ने अभी तक एलजी वी20 की कोई आधिकारिक तस्वीर लॉन्च नहीं की है। इसलिए इन लीक तस्वीरों को आधिकारिक पुष्टि होने तक बहुत ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।
Advertisement

इससे पहले दक्षिण कोरिया की एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंक ने बताया था पिछले साल अक्टूबर महीने में लॉन्च किए गए एलजी वी10 का अपग्रेड वेरिएंट वी20 गूगल के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड नॉगट पर चलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, LG, LG V10, LG V20, LG V20 Launch, LG V20 Renders, Mobiles
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.