स्मार्टफोन डिस्प्ले के नीचे होगा फिंगरप्रिंट सेंसर, एलजी ने पेश की नई तकनीक

विज्ञापन
Robin Sinha, अपडेटेड: 3 मई 2016 16:26 IST
ऐप्पल ने कुछ साल पहले अपने आईफोन 5एस स्मार्टफोन में स्मार्टफोन फिगंरप्रिंट सेंसर देकर एक नई शुरुआत की थी। तब से लेकर अब तक कई स्मार्टफोन निर्माताओं ने अपने स्मार्टफोन में फिंरप्रिंट सेंसर हैं। अब, एलजी एक नई शुरुआत कर रही है और कहना है कि इसका नया फिंगरप्रिंट सेंसर डिस्प्ले के नीचे होगा। इसका मतलब है कि  यूजर को अपनी उंगलियां सिर्प डिस्प्ले के कवर ग्लास पर टच करनी होंगी और ग्लास के नीचे स्थित फिंगरप्रिंट सेंसर मॉड्यूल अपनेआप फिंगरप्रिंट की पहचान कर लेगा।

सोमवार को एलजी इनोटेक के सीईओ ने घोषणा की, ''ग्लास के नीचे स्थित फिंगरप्रिंट सेंसर मॉड्यूल की मदद से ना केवल बटन, पैड और दूसरी चीजें हट जाएंगी बल्कि इससे स्मार्टफोन में पहले से कहीं ज्यादा वाटर रेजिस्टेंट बनाने में भई मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त भविष्य में इससे ज्यादा पतला डिवाइस भी बनाया जा सकता है।''
Advertisement

एलजी इनोटेक का कहना है कि कवर डिस्प्ले ग्लास के पीछे एक 0.01 इंच (0.3 एमएम) का छेद है और इसमें बेहतर टेक्नोलॉजी की मदद से फिंगरप्रिंस सेंसर इंस्टॉल किया गया है। कंपनी के मुताबिक, फिंगरप्रिंट सेंसर मॉड्यूल 0.002 प्रतिशत फाल्स एक्सेप्टेंस रेट (एफएआर) का है। ग्लास और फिंगरप्रिंट सेंसर दोनों के किनारे 0.0098 (0.25 एमएम) मोटे हैं और

कंपनी के मुताबिक, वह ग्राहकों की जरुरत को ध्यान में रखते हुए नई टेक्नॉलोजी विकसित करने के लिए अपने सभी रीसोर्स पर ध्यान दे रही है। हम यूजर को आसान, सुरक्षित और सुखद अहसास देने वाले इनोवेटिव प्रोडक्ट लॉन्च करते रहेंगे।
Advertisement

एलजी ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि वह आखिर कब तक स्मार्टफोन या दूसरे डिवाइस में इस तकनीक की शुरुआत करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.