LG Stylo 5 लॉन्च, जानें सारी खूबियां

एलजी स्टायलो 5 एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल विज़न डिस्प्ले है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 जुलाई 2019 14:12 IST
ख़ास बातें
  • LG Stylo 5 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • 6.2 इंच का फुल-एचडी+ फुल विज़न डिस्प्ले है एलजी स्टायलो 5
  • LG Stylo 5 की बैटरी 3,500 एमएएच की है
LG ने अपने नए स्मार्टफोन LG Stylo 5 को लॉन्च कर दिया गया है। स्टायलो सीरीज़ का यह फोन LG Stylo 4 का अपग्रेड है जिसे बीते साल जून में लॉन्च किया गया था। हार्डवेयर के तौर पर LG Stylo 5 पुराने हैंडसेट की तुलना में बहुत बड़ा अपग्रेड नहीं है। डिस्प्ले और कैमरा हार्डवेयर एलजी स्टायलो 4 वाले ही हैं। फोन में ऑन-स्क्रीन मैमो और स्टायलस के लिए कई ऑप्टिमाइज़्ड ऐप पहले से मिलेंगे।
 

LG Stylo 5 की कीमत और उपलब्धता

एलजी स्टायलो 5 की कीमत 229.99 डॉलर (करीब 15,900 रुपये) है। फिलहाल, इसे अमेरिका में लॉन्च किया गया है। यह साफ नहीं है कि फोन को भारत लाया जाएगा या नहीं। नए LG फोन को ब्लॉन्ड रोज़ और प्लेटिनम ग्रे रंग में उपलब्ध कराया गया है।
 

LG Stylo 5 स्पेसिफिकेशन

एलजी स्टायलो 5 एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल विज़न डिस्प्ले है। इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, LG ने अभी यह साफ नहीं किया है कि इसमें मीडियाटेक या क्वालकॉम प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है।

LG Stylo 5 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Advertisement

कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। LG Stylo 5 की बैटरी 3,500 एमएएच की है और इसका डाइमेंशन 160.02 x 77.7 x 8.38 मिलीमीटर है।

एलजी स्टायलो 5 में पॉप मैमो, क्विकमैमो+, ड्रॉ चैट, कलरिंग बुक, पॉप लेंस और पेन कीपर जैसे स्टायल संबंधी फीचर भी दिए गए हैं। हैंडसेट गूगल लेंस इंटीग्रेशन, पोर्ट्रेट मोड, गेसचर शॉट, सेल्फी लाइट और ऑटो शॉट जैसे कैमरा फीचर से लैस है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG Stylo 5, LG Stylo 5 Specifications

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.