एलजी के नेक्सस स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख और कीमत का खुलासा

एलजी के नेक्सस स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख और कीमत का खुलासा
विज्ञापन
एलजी द्वारा बनाए गए नेक्सस स्मार्टफोन को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें डिवाइस के 29 सितंबर को लॉन्च किए जाने का दावा किया गया है। लॉन्च की तारीख के खुलासे के साथ इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एलजी गूगल नेक्सस 5 (2015) को नेक्सस 5एक्स के नाम से जाना जाएगा।

एंड्रॉयड अथॉरिटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि नए नेक्सस स्मार्टफोन की बिक्री 29 सितंबर शुरू हो जाएगी। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में भी ऐसा ही दावा किया गया था। यह भी जानकारी दी गई है कि नए स्मार्टफोन गूगल स्टोर पर उपलब्ध होंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि नए नेक्सस 5एक्स की कीमत ऑरिजनल नेक्सस 5 से ज्यादा होगी। इस डिवाइस के 16जीबी मॉडल की कीमत $399 (करीब 26,500 रुपये) होगी और 32जीबी की $449 (करीब 32,999 रुपये)। आपको याद दिला दें कि भारत में 2013 में गूगल नेक्सस 5 के 16जीबी मॉडल को 28,999 रुपये और 32जीबी वाले को 32,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि हुवावे द्वारा बनाए गए नेक्सस स्मार्टफोन को भी 29 सितंबर को ही लॉन्च किया जाएगा। इस हैंडसेट के आधिकारिक नाम को लेकर अभी तक गूगल ने कोई अंतिम फैसला नहीं किया है।

इस रिपोर्ट में हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन को लेकर भी खुलासे किए गए हैं। एलजी द्वारा बनाए गए नेक्सस डिवाइस के बैकपैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि एलजी नेक्सस 5एक्स ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone 4a, Nothing Phone 4a Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. पूरे परिवार को मिलेगी डिजिटल स्कैम से सुरक्षा! जानें क्या है Trucaller का नया Family Protection फीचर
  3. Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च, 5,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. iQOO Z11 का टीजर जारी, डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें कैसे होंगे फीचर्स
  5. Hisense ने लॉन्च की MiniLED TV सीरीज, 165Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Atmos ऑडियो के साथ आए नए मॉडल
  6. Meta ने हटाए 1.5 लाख से ज्यादा Instagram और Facebook अकाउंट, जानें क्या है वजह
  7. एक बार चार्ज करो और महीने भर भूल जाओ! आ रहा है 30,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन
  8. iQOO Z11X 5G vs Oppo A6 5G vs Poco M8 5G: जानें 20K में कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi ने Mijia फ्रंट ओपनिंग सूटकेस किया लॉन्च, एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेक में करेगा मदद, जानें खासियतें
  10. Huawei Vision Smart Screen 6 टीवी 65,75,85,98 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »