एलजी के5 और के8 बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

एलजी के5 और के8 बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
एलजी ने अपनी के-सीरीज का विस्तार करते हुए दो नए स्मार्टफोन के5 और के8 लॉन्च कर दिए हैं। दिग्गज दक्षिण कोरियाई कंपनी एलजी ने के सीरीज के नए स्मार्टफोन से इस साल सीईएस में पर्दा उठाया था और एलजीके4, एलजी के7 व एलजी के10 स्मार्टफोन लॉन्च करने का ऐलान किया था।

एलजी के मुताबिक, के5 और के8 स्मार्टफोन इसी सप्ताह से बाजार में मिलना शुरू हो जाएंगे। एलजी के5 की बिक्री यूरोप और लैटिन अमेरिका में शुरू हो जाएगा। कंपनी ने आगे बताया कि एलजी के5 को मेक्सिको में एलजी के6 नाम से पेश किया जाएगा। वहीं एलजी के8 एशिया, अफ्रीका मिडिल ईस्ट और लैटिन अमेरिकी देशों में उपलब्ध होगा। उम्मीद है कि इन स्मार्टफोन की कीमत कंपनी स्थानीय लॉन्च के मौके पर बता सकती है।

दूसरे के-सीरीज स्मार्टफोन की तरह ही बजट स्मार्टफोन के5 और के8 स्मार्टफोन में कंपनी यूएक्स और 'एडवांस कैमरा' फीचर होगा। कंपनी का कहना है कि के8 स्मार्टफोन कर्व्ड किनारों और 2.5 आर्क ग्लास के साथ एक प्रीमियम डिजाइन वाला फोन होगा।

बात करें स्पेसिफिकेशन की, एलजी के5 में (480x854 पिक्सल) 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1 जीबी रैम के साथ 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5 मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप आधारित एलजी के5 में 1900 एमएएच की बैटरी है। यह फोन गोल्ड, सिल्वर और टाइटन कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोन का डाइमेंशन 145x71.6x8.9 मिलीमीटर है। एलजी के5 वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है लेकिन फोन में 4जी एलटीई सपोर्ट फीचर नहीं है।  

एमडब्ल्यूसी 2016 से पहले एलजी के8 को कंपनी की साइट पर लिस्टिंग के समय इसकी उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई थी। के8 में (720x1280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 5 इंच एचडी स्क्रीन है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। कंपनी ने खुलासा किया है कि के8 स्मार्टफोन विभिन्न बाजारों को देखते हुए अलग-अलग रैम वेरिएट में मिलेगा। फोन यूरोप और उत्तरी अमेरिका में 1.5 जीबी और लैटिन अमेरिका में 1 जीबी रैम वेरिएंट में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज बढ़ाई जा सकती है। फोन में 8 मेगापिक्सल का रियार और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। हैंडसेट में 2125 एमएएच की रिमूवेबल बैटरी है।

एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित एलजी के8 4जी एलटीईके साथ वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, माइक्रो-यूएसबी और एनएफसी सपोर्ट करता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 146x71.5x8.7 मिलीमीटर है और यह गोल्ड, इंडिगो व व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  3. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  4. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  5. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  6. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  7. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  9. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »