एलजी के8 स्मार्टफोन कंपनी की साइट पर हुआ लिस्ट

एलजी के8 स्मार्टफोन कंपनी की साइट पर हुआ लिस्ट
विज्ञापन
एलजी ने पिछले महीने बताया था कि वह अपने के सीरीज के नए स्मार्टफोन पेश करेगी। अभी तक कंपनी द्वारा एलजी के4, एलजी के7 और एलजी के10 स्मार्टफोन को पेश किया गया है। अब के8 स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है और के5 के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

हंगरी की एक वेबसाइट ने लिस्टिंग में एलजी के8 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर दिया है। इस हैंडसेट को स्पेन के बार्सिलोना शहर में होने वाले एमडब्ल्यूसी ट्रेड शो में पेश किए जाने की उम्मीद है। अफसोस की बात यह है कि फिलहाल एलजी के8 की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

एलजी के8 4जी फोन की लिस्टिंग पेज से खुलासा हुआ है कि यह एक डुअल सिम फोन है जो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। हैंडसेट में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन टीएफटी डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ 64 बिट क्वाड कोर मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट के साथ 1.5 जीबी रैम दिया गया है। इसमें माली टी720 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।

स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। एलजी के8 की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। 4जी एलटीई कनेक्टिविटी से लैस एलजी के8 फोन में वाई-फाई802.11 बी/जी/एन, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ वी4.1, एफएम रेडियो, ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी फ़ीचर भी मौजूद हैं।

144.6x71.5x8.7 मिलीमीटर डाइमेंशन वाले एलजी के8 स्मार्टफोन का वज़न 157 ग्राम। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2125 एमएएच की बैटरी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »