LG K11+ और K11a स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इनके बारे में

पहली नज़र में ऐसा प्रतीत होता है कि यह कंपनी द्वारा मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में लॉन्च किए गए LG K10 (2018) का ही नया अवतार है।

LG K11+ और K11a स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इनके बारे में
ख़ास बातें
  • LG K11+ हैंडसेट की कीमत 270 यूरो (करीब 21,800 रुपये) है
  • एलजी के11ए को 220 यूरो (करीब 17,700 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है
  • LG K11+ आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा
विज्ञापन
दक्षिण कोरियाई कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने सोमवार को अपने LG K11+ स्मार्टफोन को दक्षिण अमेरिकी देश चिली में लॉन्च किया। पहली नज़र में ऐसा प्रतीत होता है कि यह कंपनी द्वारा मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में लॉन्च किए गए LG K10 (2018) का ही नया अवतार है। फोन को ब्लू और टेरा गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। जानकारी मिली है कि कंपनी ने एलजी के11+ के साथ LG K11a को भी लॉन्च किया है। दोनों ही स्मार्टफोन दिखने में एक जैसे हैं और स्पेसिफिकेशन में भी बहुत फर्क नहीं है, रियर कैमरा और स्टोरेज को छोड़कर।

GSMArena की रिपोर्ट के मुताबिक, LG K11a (Alpha) को लॉन्च किया गया है। हालांकि, इस हैंडसेट के बारे में अभी तक आधिकारिक वेबसाइट पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, एलजी के11ए स्मार्टफोन के ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन एलजी के11+ वाले ही हैं। बता दें कि एलजी के11ए में 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।
 

LG K11+, K11a की कीमत और उपलब्धता

रिपोर्ट में बताया गया है कि LG K11+ हैंडसेट की कीमत 270 यूरो (करीब 21,800 रुपये) है, जबकि एलजी के11ए को 220 यूरो (करीब 17,700 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है। इसे अगस्त महीने में पेश किया जाएगा।
 

LG K11+ स्पेसिफिकेशन

LG K11+ आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.3 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) पांडाकिंग एमएन228 डिस्प्ले है जो 16:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ में दिए गए हैं 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो LG K11+ में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस, एफ/2.2 अपर्चर, एलईडी फ्लैश और 80 डिग्री वाइड एंगल लेंस से लैस है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेल्फी कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर और 100 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसकी बैटरी 3000 एमएएच की है। एलजी के11+ के कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर दिए गए हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.30 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6750
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.30 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6750
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »