एलजी जी6 के लिए भारत में प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू

एलजी जी6 के लिए भारत में प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू
विज्ञापन
एलजी ने इसी महीने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन जी6 को अंतर्राष्ट्रीय बाजार के लिए जारी करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने कोरिया में जी6 को उपलब्ध कराने के बाद अमेरिका और कनाडा में भी इसे उपलब्ध करा दिया था। कंपनी ने पिछले हफ्ते ही पुष्टि की थी जल्द ही एशिया सहित दुनिया के दूसरे बाज़ारों में भी इस स्मार्टफोन को उपलब्ध कराया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने एलजी जी6 के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू किए हैं।

एलजी जी6 के लिए भारत में प्री-रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। एलजी की भारतीय वेबसाइट पर जाकर जी6 के रजिस्ट्रेशन पेज पर अपना नाम, ईमेल, कॉन्टेक्ट नंबर और शहर की जानकारी देनीी होगी। चूंकि यह एक प्री-बुकिंग प्रक्रिया है, इसलिए आपको किसी तरह का भुगतान नहीं करना होगा। हालांकि, अभी एलजी ने इस स्मार्टफोन के लिए लॉन्च की किसी तारीख का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द इस बारे में कोई ऐलान करेगी।

अमेरिका में एलजी जी6 को 719.99 डॉलर (करीब 47,299 रुपये) जबकि कोरिया में दक्षिण कोरिया में 8,99,800 कोरियाई वॉन (करीब 51,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 50,000 रुपये के आसपास हो सकती है।

एलजी जी6 स्मार्टफोन को सबसे पहले कंपनी ने फरवरी में एमडब्ल्यूसी 2017 इवेंट में लॉन्च किया था। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। एलजी जी6 कंपनी यूएक्स 6.0 स्किन के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। इसमें 5.7 इंच का क्वाड-एचडी प्लस (2880 x 1440 पिक्सल) फुलविज़न डिस्प्ले है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। और साथ में मौज़ूद है 4 जीबी रैम एलपीडीडीआर4 रैम। स्टोरेज के लिहाज से एलजी जी6 के दो वेरिएंट होंगे। आप 32 जीबी या 64 जीबी स्टोरेज में से एक को खरीद सकेंगे। दोनों ही वेरिएंट 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करते हैं।

हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा है। एक कैमरा 13 मेगापिक्सल के वाइड सेंसर के साथ आता है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है। वहीं, दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का स्टेंडर्ड सेंसर वाला है। एफ/1.8 अपर्चर वाला यह सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबालइज़ेशन से लैस है। फ्रंट पैनल पर आपको एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। स्मार्टफोन की बैटरी 3300 एमएएच की है। हैंडसेट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है।

हैंडसेड का डाइमेंशन 148.9 x 71.9 x 7.9 मिलीमीटर है और वज़न 163 ग्राम। कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी 2.0 शामिल हैं। स्मार्टफोन एस्ट्रो ब्लैक, आइस प्लेटिनम, मिस्टिक व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा। एलजी का यह फोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर है और इस बैटरी क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है।

गौर करने वाली बात है कि, फोन को लॉन्च के समय 'डॉल्बी विज़न के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन' बताया था। इस फोन में ऑडियो प्लेबैक एनहेंसमेंट के लिए 32-बिट हाई-फाई क्वाड डैक दिया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Impressive material and construction quality
  • Excellent screen
  • Great camera quality and dual lens implementation
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Processor will be outdated soon
  • Inconvenient power button
  • Not as stylish as the competition
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2880 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  2. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
  3. Facebook, Instagram रात को 12 से सुबह 6 बजे तक रहेगा बंद! Meta ने लिया अबतक का सबसे बड़ा फैसला
  4. Instagram पर ₹8.5 करोड़ का स्कैम, August 25 ने बड़े खुलासे के लिए यूजर्स से लिए ₹500, वीडियो में दिखा क्या?
  5. 87% ग्राहक परफॉर्मेंस देखकर खरीदते हैं लैपटॉप, Amazon के Tech सर्वे में खुलासा
  6. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
  7. Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  9. BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क
  10. YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »