एलजी जी ने लॉन्च किया नया टैबलेट, जानें सारी ख़ूबियां

एलजी जी ने लॉन्च किया नया टैबलेट, जानें सारी ख़ूबियां
ख़ास बातें
  • एलजी जी पैड III 10.1 एफएचडी एलटीई दक्षिण कोरिया में उपलब्ध है
  • यह नया टैबलेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है
  • इस टैबलेट की कीमत करीब 25,000 रुपये से शुरू होती है
विज्ञापन
एलजी ने रविवार को दक्षिण कोरिया में अपना लेटेस्ट जी पैड III टैबलेट लॉन्च कर दिया। नए एलजी जी पैड III 10.1 एफएचडी एलटीई टैबलेट की कीमत 4,29,000 कोरियन वॉन (करीब 25,000 रुपये) है। और यह कंपनी के घरेलू बाजार में खरीदने के लिए उपलब्ध है। एलजी ने घोषणा किया कि अगले साल एक नए 10.1 इंच टैबलेट वेरिएंट (स्टायलस सपोर्ट के साथ) के लॉन्च के साथ कंपनी जी पैड III सीरीज का विस्तार करेगी। एलजी का यह नया टैबलटे कई सारे प्रीलोडेड ऐप जैसे माइक्रोसॉफ्ट सूट के ऑफिस, वर्ड और एक्सेल ऐप के साथ आते हैं।

इस टैबलेट की सबसे बड़ी ख़ासियत है कि यह एक बिल्ट-इन किक स्टैंड पर चलता है। और यह टाइम स्क्वायर यूएक्स पर चलता है जिससे टैबलेट को एक डेस्क घड़ी, टेबल टॉप कैलेंडर या डिजिटल फ्रेम के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। एलजी का कहना है कि किक स्टैंड फोल्डिंग सपोर्ट करता है और इसके 70 डिग्री तक एडजस्ट किया जा सकता है। इसका मतलब है कि इसके लिए अलग से किसी एक्सेसरी की जरूरत नहीं होगी।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, एलजी जी पैड III 10.1 एफएचडी एलटीई में 10.1 इंच डब्ल्यूयूएक्सजीए (1920x1200 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और इसे 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

एलजी का यह नया टैबलेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और सिम कार्ड के जरिए 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। कैमरे की बात करें तो एलजी जी पैड III 10.1 एफएचडी एलटीई में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा है। यह टैबलेट वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं। फोन का डाइमेंशन 256.2x167.9x7.9 मिलीमीटर और वज़न 510 ग्राम है। इस टैबलेट में 6000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है।

मई में, एलजी ने एलजी जी पैड III 8.0 एफएचडी टैबलेट कनाडा में लॉन्च किया था। इसकी कीमत करीब 12,400 रुपये थी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले10.10 इंच
प्रोसेसर1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन1200x1920 पिक्सल
रैम2 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
स्टोरेज32 जीबी
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tablets, Android, LG, LG Tablets
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »