लेनोवो ज़ूक ज़ेड2 स्मार्टफोन जल्द भारत में हो सकता है लॉन्च

लेनोवो ज़ूक ज़ेड2 स्मार्टफोन जल्द भारत में हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
लेनोवो भारत में अपने ज़ूक ब्रांड का दूसरा स्मार्टफोन ज़ूक ज़ेड2 स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब कंपनी ने एक टीज़र जारी कर इस स्मार्टफोन के सितंबर में लॉन्च करने के संकेत दिए हैं।

लेनोवो द्वारा सोमवार को लेनोवो इंडिया के ट्विटर अकाउंट पर टीज़र तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर पर हैशटैग #FastForward के साथ 'इंपेशेंस इज़ ए वर्चू' लिखा हुआ है।

लेनोवो ज़ूक ज़ेड2 स्मार्टफोन को 1,799 चीनी युआन की कीमत पर मई में चीन में लॉन्च किया गया था। भारत में भी इस स्मार्टफोन को इसी कीमत पर लॉन्च किये जाने की उम्मीद है। भारत में ज़ूक ज़ेड1 को कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया गया था लेकिन चीन में इसे भारत से करीब एक साल पहले लॉन्च किया गया था।

लेनोवो ज़ूक ज़ेड2 डुअल सिम स्मार्टफोन में 5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। यह हैंडसेट  2.15 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड देने वाले लेटेस्ट क्वालकॉम स्नपैड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ मौजूद है 4 जीबी रैम। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। ज़ूक ज़ेड2 हैंडसेट 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। ज्ञात हो कि ज़ूक ब्रांड के हैंडसेट माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ नहीं आते हैं।
 

इसका रियर कैमरा 13 मेगापिक्स का है जो एफ/ 2.2 अपर्चर और पीडीएफ फ़ीचर से लैस है। सेल्फी के लिए मौजूद है 8 मेगापिक्सल का सेंसर। यह सेंसर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला है। रियर कैमरा में फेस डिटेक्शन, पनोरमा मोड, इंटेलिजेंट एचडीआर और स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। फ्रंट कैमरा इंटेलिजेंट मेन और वीमेन ब्यूटी फ़ीचर के साथ आएगा। फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 3500 एमएएच की बैटरी। यह हैंडसेट एंड्रॉयड पर आधारित ज़ेडआईयूआई 2.0 पर चलेगा।  

कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो यह 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस है। लेनोवो ज़ूक ज़ेड2 हैंडसेट प्रॉक्सिमिटी, एंबियंट लाइट और हॉल सेंसर के साथ आएगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Lenovo zuk, Lenovo Zuk z2 specification
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »