लेनोवो ज़ेड2 प्लस स्मार्टफोन आज होगा भारत में लॉन्च

लेनोवो ज़ेड2 प्लस स्मार्टफोन आज होगा भारत में लॉन्च
विज्ञापन
लेनोवो गुरुवार को अपने ज़ेड2 प्लस हैंडसेट से पर्दा उठा लेगी। कंपनी इसके लिए नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित करने जा रही है। मीडिया को इवेंट के लिए लेनोवो द्वारा भेजे गए इनवाइट में 'विटनेस टूमॉरो, टुडे' टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया था।

लेनोवो ज़ेड2 प्लस को लेनोवो ज़ूक ज़ेड2 नाम से 1,799 चीनी युआन की कीमत पर मई में चीन में लॉन्च किया गया था। लेनोवो ज़ेड2 प्लस डुअल सिम स्मार्टफोन में 5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। यह हैंडसेट 2.15 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नपैड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ मौजूद है 4 जीबी रैम। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।

ज़ेड2 प्लस हैंडसेट 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। इसका रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए मौजूद है 8 मेगापिक्सल का सेंसर। रियर कैमरा में फेस डिटेक्शन, पनोरमा मोड, इंटेलिजेंट एचडीआर और स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फ़ीचर हैं।

फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 3500 एमएएच की बैटरी। यह हैंडसेट एंड्रॉयड पर आधारित ज़ेडआईयूआई 2.0 पर चलेगा। कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो यह 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Lenovo Z2 Plus
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »