• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लेनोवो ज़ूक एज में होगा स्नैपड्रैगन 821 प्रोससर और 6 जीबी रैम, लिस्टिंग से हुआ खुलासा

लेनोवो ज़ूक एज में होगा स्नैपड्रैगन 821 प्रोससर और 6 जीबी रैम, लिस्टिंग से हुआ खुलासा

लेनोवो ज़ूक एज में होगा स्नैपड्रैगन 821 प्रोससर और 6 जीबी रैम, लिस्टिंग से हुआ खुलासा
ख़ास बातें
  • लेनोवो ज़ूक एज में डिस्प्ले के चारों तरफ पतले बेज़ेल हो सकते हैं
  • ज़ूक एज में तेज स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच डिस्प्ले हो सकता है
विज्ञापन
लेनोवो ने अभी तक अपनी ज़ूक ब्रांडिंग के तहत तीन स्मार्टफोन पेश किए हैं। और अगर नई ख़बरों पर भरोसा किया जाए तो अब इस ब्रांड के चौथे स्मार्टफोन पर काम शुरू हो गया है। लेनोवो के कथित ज़ूक एज की ऑनलाइन तस्वीरें लीक हो गई हैं।

चीनी कंपनी ने अभी तक पिछले साल अगस्त में  ज़ूक ज़ेड1, इस साल अप्रैल में ज़ूक ज़ेड2 प्रो और मई में ज़ूक ज़ेड2 लॉन्च किया।

इसके अलावा, लेनोवो के ज़ूक एज स्मार्टफोन के चीन की टेलीकम्युनिकेशंस सर्टिफिकेशन अथॉरिटी टीना पर लिस्ट करने की ख़बरें हैं। इस लिस्टिंग से ज़ूक ज़ेड2151 कोडनेम वाले कथित डिवाइस की तस्वीरें व स्पेसिफिकेशन का खुलासा होता है।

ज़ूक एज की लीक तस्वीर से पता चलता है कि इस फोन में डिस्प्ले के चारों तरफ पतले बेज़ेल हैं। एक तस्वीर में कथित ज़ूक एज स्मार्टफोन ज़ूक का स्टार्ट-अप स्क्रीन व स्विच ऑन स्क्रीन देखा जा सकता है।

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, ज़ूक ज़े2151 यानी ज़ूक एज में एक 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले औौर क्वालकॉम का लेटेस्ट क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर होगा। इसमें 4 जीबी रैम हो सकता है। ज़ूक एज की लीक तस्वीरें पोस्ट करने वाले एक चीनी पब्लिकेशन का दावा है कि इस हैंडसेट का 6 जीबी रैम वेरिएंट भी पेश किया जाएगा। यह फोन 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। लेनोवो इस फोन में रियर पर 13 मेगापिक्सल कैमरा जबकि फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा दे सकती है।

लिस्टिंग में दावा किया है कि ज़ूक एज एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा जिसके ऊपर 2.0 स्किन दी गई है। इस फोन में 3000 एमएएच की बैटरी होगी। इस फोन का डाइमेंशन 142.9x74.5x7.68 मिलीमीटर और वज़न 160 ग्राम होगा। इसके अलावा टीना पर हुई लिस्टिंग से इस फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, एनएफसी, जीपीएस और फिंगरप्रिंट सेंसर होने का भी पता चला है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »