लेनोवो जेड2 प्लस स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं ये खास ऑफर

लेनोवो जेड2 प्लस स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं ये खास ऑफर
ख़ास बातें
  • ज़ेड2 प्लस पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 12,000 रुपये की छूट मिल रही है
  • ज़ेड2 प्लस 'अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल' में आकर्षक ऑफर में खरीद सकते है
  • लेनोवो ज़ेड2 प्लस डुअल सिम स्मार्टफोन में 5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है
विज्ञापन
त्यौहारी मौसम में लेनेवो ने अपने प्रमुख लेनेवो जेड2 प्लस स्मार्टफोन पर एक आकर्षक ऑफर की घोषणा की है। अमेजन इंडिया के 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल' के दौरान यह ऑफर एक अक्टूबर से उपलब्ध होगा।

कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि लोग 12,000 रुपये तक की छूट पाने के लिए अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर सकते हैं। पुराने स्मार्टफोन से एक्सचेंज पर अतिरिक्त 2,000 रुपये का कैशबैक ऑफर भी दिया जा रहा है।।

नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड से भुगतान और ब्याज़ के कैशबैक की सुविधा भी मिलेगी। नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर आठ बैंकों को समर्थन देता है और जल्द ही बजाज फाइनेंस के उपभोक्ताओं को भी यह सुविधा उपलब्ध होगी। एचडीएफसी बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर 15 प्रतिशत कैशबैक (अधिकतम 1,500 रुपये) का फायदा उठाया जा सकता है

लेनोवो ज़ेड2 प्लस डुअल सिम स्मार्टफोन में 5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 441 पीपीआई है। हैंडसेट 2.15 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नपैड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। ग्राहकों के पास रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट में से चुनने का विकल्प रहेगा। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। और दूसरे में 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज दिया गया है। 17,999 रुपये में ग्राहकों को 3 जीबी रैम मिलेगा। वहीं, 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »