लेनेवो वाइब पी1 और वाइब पी1एम की पहली झलक

लेनेवो वाइब पी1 और वाइब पी1एम की पहली झलक
विज्ञापन
लेनेवो भारत में अपने स्मार्टफोन की बढ़ती लोकप्रियता को भुनाने का कोई मौका नहीं चूकना चाहता। मंगलवार को तीन नए स्मार्टफोन लेनेवो ए1000, लेनेवो ए6000 शॉट और लेनेवो के3 नोट म्यू़ज़िक लॉन्च करने के बाद अब कंपनी ने अगले ही दिन लेनेवो वाइब पी1 और वाइब पी1एम पेश किया है। दोनों ही स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर मिलेंगे।

लेनेवो वाइब पी1 की कीमत 15,999 रुपये है और इसकी बिक्री 27 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं, 7,999 रुपये कीमत वाले लेनेवो वाइब पी1एम को फ्लैश सेल मॉडल के जरिए बेचा जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं और फ्लैश सेल का आयोजन 28 अक्टूबर को किया जाएगा।

(देखें: लेनेवो वाइब पी1एम बनाम लेनेवो वाइब पी1)

दोनों ही हैंडसेट बड़ी बैटरी से लैस हैं। लेनेवो वाइब पी1 4900 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा जबकि पी1एम में 3900 एमएएच की बैटरी है। आइए तस्वीरों के जरिए जानते हैं दोनों हैंडसेट के बारे में।

लेनेवो वाइब पी1
lenovo p1 ndtv 3
लेनेवो वाइब पी1 और लेनेवो वाइब पी1एम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेंगे। आपको बता दें कि वाइब पी1एम स्मार्टफोन वाइब पी1 का लाइट वेरिएंट है।
 
lenovo p1 ndtv 1
वाइब पी1 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मौजूद है।
 
lenovo p1 ndtv 6
यह हैंडसेट 1.5 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 615 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, एड्रेनो 405 जीपीयू, 3 जीबी के रैम, 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, एनएफसी, यूएसबी ओटीजी,13 मेगापिक्सल के रियर और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस है।
 
lenovo p1 ndtv 2
स्मार्टफोन के दोनों ही सिम स्लॉट 4जी एलटीई सपोर्ट करेंगे। वाइब पी1 प्लेटिनम, ग्रेफाइट ग्रे और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

लेनेवो वाइब पी1एम
 
lenovo p1m ndtv
लेनेवो वाइब पी1एम में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है।
 
lenovo p1m ndtv 4
इसमें 64 बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का रैम होगा। वाइब पी1एम की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौजूद है।
 
lenovo p1m ndtv 1
वाइब पी1 स्मार्टफोन ओनिक्स ब्लैक और पर्ल व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »