• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लेनेवो वाइब पी1 और वाइब पी1एम भारत में लॉन्च, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन

लेनेवो वाइब पी1 और वाइब पी1एम भारत में लॉन्च, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन

लेनेवो वाइब पी1 और वाइब पी1एम भारत में लॉन्च, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
लेनेवो इंडिया ने बुधवार को अपने नए स्मार्टफोन लेनेवो वाइब पी1 और पी1एम पेश किए। लेनेवो वाइब पी1 15,999 रुपये में एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 27 अक्टूबर से उपलब्ध होगा। 7,999 रुपये वाला लेनेवो वाइब पी1एम फ्लैश सेल मॉडल के जरिए फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। 28 अक्टूबर को आयोजित किए जाने वाली फ्लैश सेल के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गई है।

इन दोनों ही हैंडसेट की सबसे बड़ी खासियत पावरफुल बैटरी है। लेनेवो वाइब पी1 4900 एमएएच की बैटरी से लैस है जबकि पी1एम 3900 एमएएच की बैटरी से।

(देखें: लेनेवो वाइब पी1एम बनाम लेनेवो वाइब पी1)

लेनेवो वाइब पी1 और लेनेवो वाइब पी1एम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेंगे। आपको बता दें कि वाइब पी1एम स्मार्टफोन वाइब पी1 का लाइट वेरिएंट है।

वाइब पी1 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मौजूद है। यह हैंडसेट 1.5 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 615 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, एड्रेनो 405 जीपीयू, 3 जीबी के रैम, 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, एनएफसी, यूएसबी ओटीजी, 13 मेगापिक्सल के रियर और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस है। स्मार्टफोन के दोनों ही सिम स्लॉट 4जी एलटीई सपोर्ट करेंगे। वाइब पी1 प्लेटिनम, ग्रेफाइट ग्रे और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
lenovo p1m ndtv
दूसरी तरफ, लेनेवो वाइब पी1एम में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 64 बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का रैम होगा। वाइब पी1एम की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौजूद है। वाइब पी1 स्मार्टफोन ओनिक्स ब्लैक और पर्ल व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

गौरतलब है कि लेनेवो इंडिया ने मंगलवार को तीन नए स्मार्टफोन लेनेवो ए1000, लेनेवो ए6000 शॉट और लेनेवो के3 नोट म्यू़ज़िक लॉन्च किए। इन हैंडसेट की कीमत क्रमशः 4,999, 9,999 और 12,999 रुपये है। ये तीनों ही हैंडसेट देशभर के रिटेल स्टोर में अक्टूबर महीने के आखिरी हफ्ते से बिकने शुरू हो जाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »