लेनेवो वाइब के4 नोट के 5 नए फ़ीचर जानें और देखें तस्वीरें

लेनेवो वाइब के4 नोट के 5 नए फ़ीचर जानें और देखें तस्वीरें
विज्ञापन

लेनेवो ने मंगलवार को भारत में वाइब के4 नोट स्मार्टफोन लॉन्च किया। यह हैंडसेट कंपनी द्वारा पिछले साल लॉन्च किए गए लोकप्रिय स्मार्टफोन के3 नोट का अपग्रेडेड वर्ज़न है। लेनेवो वाइब के4 नोट में चीन की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन को तो अपग्रेड किया ही है, साथ में प्रीमियम हैंडसेट में दिए जाने वाले कई फ़ीचर को इसका हिस्सा बनाया है।

(देखें: लेनेवो के4 नोट के सारे स्पेसिफिकेशन)

इन अपग्रेड के बावजूद लेनेवो ने इस हैंडसेट की कीमत को किफायती रखने की कोशिश की है। गौर करने वाली बात है कि इसी रणनीति के कारण लेनेवो के3 नोट भी खासा लोकप्रिय हुआ था। कंपनी ने पिछले महीने गैजेट्स 360 को बताया था कि उसने लॉन्च के 6 महीने के अंदर लेनेवो के3 नोट के 12 लाख से ज्यादा यूनिट भारत में बेचे थे। आइए लेनेवो के4 नोट के बेहतरीन फ़ीचर के बारे में जानते हैं।

1. थियेटरमैक्स
 
lenovo ant vr gadgets360

लेनेवो वाइब के4 नोट में थियेटरमैक्स नाम का एक अनोखा फ़ीचर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसकी मदद से यूज़र आम कंटेंट को इमर्सिव वीआर काउंटरपार्ट में तब्दील कर पाएंगे। लेनेवो वर्चुअल रियालिटी (वीआर) टेक्नोलॉजी की मदद से यूज़र को 'वर्चुअल' बड़े स्क्रीन पर सिनेमा देखने का बेहतरीन अनुभव मिलेगा। यह फ़ीचर किसी भी वर्चुअल रियालिटी हेडसेट के साथ काम करेगा। इवेंट में कंपनी ने भरोसा दिलाया कि कंपनी के एंटवीआर हेडसेट के अलावा गूगल कार्डबोर्ड और ऑकुलस के वीर हेडसेट भी लेनेवो वाइब के4 नोट के साथ काम करेंगे।

2. फ्रंट-फेसिंग स्टीरियो स्पीकर
 
lenovo vibe k4 note speakers gadgets360

लेनेवो वाइब के4 नोट में दो फ्रंट स्पीकर (प्रत्येक 1.5 वाट्स) के साथ डॉल्बी एटमस ऑडियो मौजूद रहेगा। स्टीरियो स्पीकर होने के कारण हैंडसेट से ज्यादा बेहतर और ऊंची आवाज की उम्मीद की जा सकती है।

स्टीरियो स्पीकर सेटअप फ़ीचर आम तौर पर गूगल नेक्सस 6 जैसे हाई-एंड स्मार्टफोन में देखने को मिलते हैं। वहीं, एचटीसी के कई हाई-एंड स्मार्टफोन भी बूमसाउंड स्पीकर के साथ आते हैं। अच्छी बात है कि लेनेवो ने इस फ़ीचर को वाइब के4 नोट का हिस्सा बनाया है।

3. 3 जीबी का रैम
 
lenovo vibe k4 note battery gadgets360

लेनेवो वाइब के4 नोट में के3 नोट की तुलना में ज्यादा रैम मौजूद है। के3 नोट में मौजूद 2 जीबी रैम की तुलना में वाइब के4 नोट 3 जीबी रैम के साथ आएगा। यह भी एक बेहतरीन फ़ीचर है जो गेम खेलने और ऐप चलाने में यूज़र के काम आएगा, खासकर डिवाइस में मौजूद 64-बिट मीडियाटेक एमटी6753 चिपसेट के साथ।

(पढे़ं: लेनेवो वाइब के4 नोट बनाम लेनेवो के3 नोट)

4. फिंगरप्रिंट स्कैनर
lenovo vibe k4 note rear camera gadgets360

लेनेवो वाइब के4 नोट में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। यह बैकपैनल पर कैमरे के नीचे मौजूद है। इसकी मदद से आप हैंडसेट को अनलॉक कर सकते हैं और फोन से खरीददारी भी कर पाएंगे। ऐप्पल द्वारा आईफोन में टच आईडी दिए जाने के बाद से फिंगरप्रिंट स्कैनर फ़ीचर बेहद ही लोकप्रिय हो गया। आज की तारीख में यह फ़ीचर कई एंड्रॉयड हैंडसेट में भी मौजूद है। हालांकि, इसकी संख्या सीमित है क्योंकि इसके लिए ज्यादा मजबूत हार्डवेयर क्षमता की ज़रूरत पड़ती है।

5. एनएफएसी
लेनेवो वाइब के4 नोट में एनएफसी सेंसर भी दिए गए हैं। नियर फील्ड कम्यूनिकेशन प्रोटोकॉल 10 सेंटीमीटर की परिधि में दो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कनेक्ट करने की क्षमता प्रदान करता है। इस फ़ीचर का इस्तेमाल फाइल ट्रांसफर करने और कॉन्टेक्ट इंफॉर्मेशन भेजने के लिए किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  10. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »