लेनोवो के5 नोट में होगा 4 जीबी रैम, टीज़र से हुआ खुलासा

लेनोवो के5 नोट में होगा 4 जीबी रैम, टीज़र से हुआ खुलासा
विज्ञापन
लेनोवो अपने नए स्मार्टफोन के5 नोट को भारत में एक अगस्त को लॉन्च करने वाली है। कंपनी द्वारा पिछले हफ्ते भेजे गए मीडिया इनवाइट से इस जानकारी का खुलासा हुआ था। अब कंपनी ने आने वाले के5 नोट का नया टीज़र जारी किया गया है। इससे पहले भी लेनोवो के5 नोट का टीज़र जारी हो चुका है।

कंपनी ने शुक्रवार को ट्विटर पर के5 नोट की एक टीज़र तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर के साथ लेनोवो ने लिखा, ''आप किस तरह के मल्टीटास्कर हो? जानें। आपके सभी सवालों का जवाब #KillerNote5 के साथ नीचे है और जीतें ईयरफोन। '' इसके अलावा ट्वीट की गई तस्वीर पर लेनोवो के5 नोट में 4 जीबी रैम का खुलासा भी किया गया है।

खास बात यह है कि इससे पहले इस स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम होने की खबरें थी। लेकिन हो सकता है कि कंपनी चीन में लॉन्च हुए के5 नोट से अलग वेरिएंट भारत में पेश करे।

लेनोवो के5 नोट को जनवरी में बिना 'वाइब' के चीन में लॉन्च किया गया था। अभी यह पता नहीं है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने के दौरान वाइब नाम जोड़ेगी या नहीं। के5 नोट स्मार्टफोन चीन में 1,099 चीनी युआन (करीब 11,350 रुपये) की कीमत में लॉन्च हुआ था। भारत में भी इस स्मार्टफोन के इसी कीमत पर लॉन्च होने की उम्मीद है।
 

लेनोवो के5 नोट पूरी तरह से मेटल बॉडी वाला स्मार्टफोन है। इस हैंडसेट की एक और खासियत फिंगप्रिंट सेंसर है जो रियर पैनल पर कैमरे के नीचे मौजूद है। गौर करने वाली बात है कि इस सेंसर का इस्तेमाल वाइब के4 नोट में भी किया गया है। हैंडसेट में डॉल्बी एटमॉस स्पीकर हैं जो वाइब के4 नोट की भी अहम ख़ासियतों में से एक है।

के4 नोट की तरह लेनोवो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में भी मीडियाटेक प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। के5 नोट स्मार्टफोन 1.8 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो पी10 प्रोसेसर के साथ आएगा। ग्राफिक्स के लिए माली टी860 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

लेनोवो के5 नोट एक 4जी डुअल-सिम फोन है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। लेनोवो वाइब के5 नोट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ ऑटोफोकस, एफ/2.2 एपरचर और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  5. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  8. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  9. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  11. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »