लेनोवो के5 नोट स्मार्टफोन अगस्त में पहुंचेगा भारत

लेनोवो के5 नोट स्मार्टफोन अगस्त में पहुंचेगा भारत
विज्ञापन
लेनोवो का वाइब के4 नोट स्मार्टफोन भारत में खासा लोकप्रिय हुआ है। कंपनी का दावा है कि भारत में अब तक इस स्मार्टफोन की साढ़े सात लाख से ज्यादा यूनिट बेच चुकी है। अब कंपनी ने अपने अगले स्मार्टफोन लेनोवो के5 नोट को भारत में पेश करने की घोषणा की है। लेनोवो वाइब के4 नोट के अपग्रेडेड वेरिएंट के5 नोट को अगस्त में भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

बात करें कीमत तो चीन में इस स्मार्टफोन को 1,099 चीनी युआन (करीब 11,350 रुपये) में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन सिल्वर व गोल्ड कलर वेरिएंट में आता है। उम्मीद की जा रही है कि इस फोन को भारत में भी इसी कीमत के साथ बजट सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी ने पिछले हफ्ते लेनोवो इंडिया के ट्विटर अकाउंट पर एक टीज़र तस्वीर ट्वीट कर जानकारी दी कि जल्द ही के5 नोट भारत पहुंचेगा। ट्वीट में कहा गया, ''आपको एक 'हाउस फुल' डिवाइस का इंतजार करने की जरूरत नहीं है जबकि आपके पास सबसे बेहतरीन चुनाव हो। #KillerNote5 आ रहा है।'' कंपनी द्वारा शुक्रवार को पोस्ट की गई तस्वीर पर पांच दिन बाद कुछ खास होने की बात कही गई थी।  गैज़ेट्स 360 के साथ बातचीत में कंपनी ने बताया कि लेनोवो के5 नोट भारत में अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। लेनोवो ने स्पष्ट किया कि बुधवार को इस स्मार्टफोन का पहला टीज़र जारी होगा।

लेनोवो के5 नोट पूरी तरह से मेटल बॉडी वाला स्मार्टफोन है। इस हैंडसेट की एक और खासियत फिंगप्रिंट सेंसर है जो रियर पैनल पर कैमरे के नीचे मौजूद है। गौर करने वाली बात है कि इस सेंसर का इस्तेमाल वाइब के4 नोट में भी किया गया है। हैंडसेट में डॉल्बी एटमॉस स्पीकर हैं जो के4 नोट की भी अहम ख़ासियतों में से एक है।


के4 नोट की तरह लेनोवो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में भी मीडियाटेक प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। के5 नोट स्मार्टफोन 1.8 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो पी10 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ आएगा। ग्राफिक्स के लिए माली टी860 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

लेनोवो के5 नोट एक 4जी डुअल-सिम फोन है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। लेनोवो वाइब के5 नोट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ ऑटोफोकस, एफ/2.2 एपरचर और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

लेनोवो चाइना की लिस्टिंग के मुताबिक, इस हैंडसेट में भारत में इस्तेमाल किए जा रहे 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीआरएस/ एज, 3जी, ए-जीपीएस, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी और एफएम रेडियो शामिल हैं। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में कंपनी के वाइब यूआई का इस्तेमाल किया गया है। इसमें यूज़र दो नैनो-सिम का इस्तेमाल कर पाएंगे। के5 नोट में डिजिटल कंपास, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी और एंबियंट लाइट सेंसर भी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »