लेनोवो के5 नोट एक अगस्त को भारत में होगा लॉन्च

लेनोवो के5 नोट एक अगस्त को भारत में होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • के5 नोट स्मार्टफोन जनवरी में चीन में लॉन्च हुआ था
  • लेनोवो ने इस स्मार्टफोन की कीमत 1,099 चीनी युआन (करीब 11,400 रुपये) रखी ह
  • इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर दिया गया है
विज्ञापन
लेनोवो इंडिया ने भारत में के5 नोट स्मार्टफोन के लिए इनवाइट भेजना शुरु कर दिया है। पिछले हफ्ते कंपनी ने लेनोवो के5 नोट का टीज़र जारी किया था। लेनोवो के5 नोट को भारत में 1 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा।

लेनोवो के5 नोट को जनवरी में बिना 'वाइब' के चीन में लॉन्च किया गया था। अभी यह पता नहीं है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने के दौरान वाइब नाम जोड़ेगी या नहीं।

के5 नोट स्मार्टफोन चीन में 1,099 चीनी युआन (करीब 11,350 रुपये) की कीमत में लॉन्च हुआ था। भारत में भी इस स्मार्टफोन के इसी कीमत पर लॉन्च होने की उम्मीद है।

लेनोवो के5 नोट पूरी तरह से मेटल बॉडी वाला स्मार्टफोन है। इस हैंडसेट की एक और खासियत फिंगप्रिंट सेंसर है जो रियर पैनल पर कैमरे के नीचे मौजूद है। गौर करने वाली बात है कि इस सेंसर का इस्तेमाल वाइब के4 नोट में भी किया गया है। हैंडसेट में डॉल्बी एटमॉस स्पीकर हैं जो वाइब के4 नोट की भी अहम ख़ासियतों में से एक है।
 

के4 नोट की तरह लेनोवो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में भी मीडियाटेक प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। के5 नोट स्मार्टफोन 1.8 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो पी10 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ आएगा। ग्राफिक्स के लिए माली टी860 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

लेनोवो के5 नोट एक 4जी डुअल-सिम फोन है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। लेनोवो वाइब के5 नोट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ ऑटोफोकस, एफ/2.2 एपरचर और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

लेनोवो चाइना की लिस्टिंग के मुताबिक, इस हैंडसेट में भारत में इस्तेमाल किए जा रहे 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीआरएस/ एज, 3जी, ए-जीपीएस, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी और एफएम रेडियो शामिल हैं। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में कंपनी के वाइब यूआई का इस्तेमाल किया गया है। इसमें यूज़र दो नैनो-सिम का इस्तेमाल कर पाएंगे। के5 नोट में डिजिटल कंपास, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी और एंबियंट लाइट सेंसर भी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अनोखे हेडफोन! Edifier Auro Ace में गाने सिर्फ बजते नहीं, दिखते भी हैं, 62 घंटे की बैटरी के साथ हुए लॉन्च
  2. Flipkart SASA LELE Sale का आज आखिरी दिन, लूट लें ये बेस्ट डील्स!
  3. 365 दिनों तक 912GB से ज्यादा डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, FREE Gemini AI के साथ Jio का जबरदस्त प्लान!
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया नया AI पावर्ड AC, 15 सेकेंड में कर सकता है कूलिंग! जानें कीमत
  5. 21 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 48MP कैमर वाला धांसू फोन! सबसे बड़ा ऑफर
  6. Amazon की समर सेल में OnePlus, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  7. 400 लीटर क्षमता वाला फ्रिज Xiaomi ने किया लॉन्च, 1 घंटे में ऑटोमेटिक ही बनाता है बर्फ! जानें कीमत
  8. अंतरिक्ष में होने वाली है टक्कर! चांद से टकराएगा 8700 किमी प्रतिघंटा रफ्तार वाला रॉकेट का हिस्सा
  9. 70 फीट चौड़ा एस्टरॉयड आज पहुंच रहा धरती के पास! तबाही का खतरा?
  10. iQOO 15T आ रहा 200MP मेन कैमरा, 8000mAh बैटरी, धांसू फोटोग्राफी, गेमिंग फीचर्स के साथ, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »