Lenovo K12 Note ट्रिपल रियर कैमरों के साथ लॉन्च, जानें इसकी खासियतें

Lenovo K12 Note की कीमत SAR 599 (लगभग 11,900 रुपये) है। फोन एकमात्र 4 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट में आता है।

Lenovo K12 Note ट्रिपल रियर कैमरों के साथ लॉन्च, जानें इसकी खासियतें

Lenovo K12 Note में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है

ख़ास बातें
  • Lenovo K12 Note में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है
  • फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट और 4 जीबी रैम से लैस आता है
  • फोन में 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5,000mAh बैटरी शामिल
विज्ञापन
Lenovo K12 Note को बजट अनुकूल स्मार्टफोन के रूप में सऊदी अरब में लॉन्च किया गया है। यह डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए नॉच और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लेकर आता है। फोन को दो रंग विकल्पों में पेश किया गया है और इसमें केवल एक रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन मिलता है। Lenovo K12 Note ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है और इसके चारों ओर मोटी बेज़ल्स हैं। सभी बटन फोन के दायीं ओर रखे गए हैं और पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट स्कैनर है।
 

Lenovo K12 Note price

लेनोवो के12 नोट की कीमत SAR 599 (लगभग 11,900 रुपये) है। फोन एकमात्र 4 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट में आता है। फोन को दो रंग विकल्पों में पेश किया गया है - फॉरेस्ट ग्रीन और सफायर ब्लू। यह वर्तमान में सऊदी अरब में Axiom टेलीकॉम की वेबसाइट के जरिए बेचा जा रहा है।
 

Lenovo K12 Note specifications

डुअल-सिम (नैनो) लेनोवो के12 नोट एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 87 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 6.5-इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस टीएफटी डिस्प्ले मिलता है। फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट और एड्रेनो 610 जीपीयू पर काम करता है।

फोटो और वीडियो के लिए, लेनोवो के12 नोट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें एफ/1.7 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 मैक्रो लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और एफ/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर मिलता है। आगे की तरफ, फोन में एफ/2.2 लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।

Lenovo K12 Note 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। लेनोवो ने फोन को 5,000mAh की बैटरी से लैस किया है जो 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका डायमेंशन 165.21x75.73x9.18 एमएम और वज़न 200 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 6 अगस्त को भारत आ रहा है Asus का OLED डिस्प्ले वाला गेमिंग टैबलेट, लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा
  2. Redmi Turbo 6 Max रेंडर्स में दिखा Google Pixel जैसा नया डिजाइन, 10,000mAh की हो सकती है बैटरी!
  3. Redmi K100 Pro होगा स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5, 16GB RAM के साथ लॉन्च! यहां आया नजर
  4. Google Pixel 11 Pro का लुक 12 अगस्त को लॉन्च होने से पहले ही आया सामने, कुछ ऐसा दिखेगा
  5. Casio की स्मार्ट रिंग-वॉच लॉन्च, दिखने में खूबसूरत रिंग, स्मार्टवॉच के हेल्थ फीचर्स! जानें कीमत
  6. WhatsApp से फोन में अपने आप डाउनलोड हो जाते हैं फोटो और वीडियो, तो ऐसे रोकें
  7. Google Gemini Spark भारत में लॉन्च, एक पर्सनल AI एजेंट जो आपके सोते हुए भी आपके लिए करेगा काम!
  8. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹19000 सस्ता, यहां आया ऑफर
  9. Vivo T5e vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट?
  10. Tata Punch EV को भारत NCAP रेटिंग में मिले 5-स्टार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »