• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 2 डिस्प्ले, स्पीकर के साथ Lenovo Glasses T1 लॉन्च, चलते फिरते कहीं भी ले पाएंगे मल्टीमीडिया कंटेंट का मजा

2 डिस्प्ले, स्पीकर के साथ Lenovo Glasses T1 लॉन्च, चलते फिरते कहीं भी ले पाएंगे मल्टीमीडिया कंटेंट का मजा

स्मार्ट ग्लासेस में हाई रेसिस्टेंस हींज, नॉज पैड और एडजेस्टेबल टेंपल आर्म हैं। Lenovo के मुताबिक, डिस्प्ले टीयूवी रीनलैंड लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड और टीयूवी फ्लिकर रिड्यूस्ड सर्टिफाइड हैं।

2 डिस्प्ले, स्पीकर के साथ Lenovo Glasses T1 लॉन्च, चलते फिरते कहीं भी ले पाएंगे मल्टीमीडिया कंटेंट का मजा

Photo Credit: Lenovo

Lenovo Glasses T1 में दो माइक्रो ओलईडी डिस्प्ले दी गई हैं।

ख़ास बातें
  • Lenovo Glasses T1 को चीन में Lenovo Yoga Glasses के तौर पर जाना जाता है।
  • Lenovo Glasses T1 वियरेबल प्राइवेट डिस्प्ले लॉन्च कर दी गई है।
  • यह वियरेबल चुनिंदा मार्केट में 2023 से उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
Lenovo ने Lenovo Glasses T1 वियरेबल प्राइवेट डिस्प्ले को गुरुवार को लॉन्च कर दिया है। नए स्मार्ट ग्लासेस एक वियरेबल डिस्प्ले सिस्टम है जो कि आखों के लिए 1080x1920 पिक्सल रेजोल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ दो माइक्रो ओलईडी डिस्प्ले से लैस है। लेनोवो ग्लासेस टी1 में बिल्ट इन स्पीकर दिए गए हैं जो कि यूजर्स को कहीं पर भी कंटेंट का आनंद लेने में मदद करते हैं। इस डिस्प्ले का कंट्रास्ट रेशियो 10,000:1 है। आइए लेनोवो की इस नई डिवाइस के बारे में जानते हैं।
 

Lenovo Glasses T1 की कीमत और उपलब्धता


Lenovo Glasses T1 को चीन में Lenovo Yoga Glasses के तौर पर जाना जाता है और उसकी बिक्री चीन में 2022 के आखिर में शुरू होगी। वहीं यह वियरेबल चुनिंदा मार्केट में 2023 से उपलब्ध होगा। Lenovo के मुताबिक, स्मार्ट ग्लासेज की कीमत का खुलासा बिक्री के समय पर होगा। कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि Lenovo Glasses T1 भारत में पेश होंगे या नहीं।
 

Lenovo Glasses T1 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Lenovo Glasses T1 में प्रत्येक आंख के लिए दो माइक्रो ओलईडी डिस्प्ले दी गई हैं। डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1080x1920 पिक्सल प्रति आंख है और 60Hz रिफ्रेश रेट है। स्मार्ट ग्लासेस में हाई रेसिस्टेंस हींज, नॉज पैड और एडजेस्टेबल टेंपल आर्म हैं। Lenovo के मुताबिक, डिस्प्ले टीयूवी रीनलैंड लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड और टीयूवी फ्लिकर रिड्यूस्ड सर्टिफाइड हैं। स्मार्ट ग्लास में हाई-फिडेलिटी बिल्ट-इन स्पीकर हैं जो कि पहनने वालों को मल्टीमीडिया कंटेंट देखने और सुनने में मदद करते हैं। Lenovo Glasses T1 में मोटोरोला स्मार्टफोन के साथ 'रेडी फॉर' सपोर्ट भी दिया गया है।

Lenovo Glasses T1 एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ काम करता है। एंड्रॉइड फोन या विंडोज पीसी से कनेक्ट करने के लिए यूजर्स को अपने डिवाइस और स्मार्ट ग्लास को कनेक्ट करने के लिए एक USB टाइप-सी केबल इस्तेमाल करना होगा। आईफोन मॉडल यूजर्स को लाइटनिंग कनेक्टर या Apple लाइटनिंग एवी एडेप्टर के साथ एक HDMI से ग्लासेस एडेप्टर का इस्तेमाल करना होगा। कंपने के मुताबिक Lenovo Glasses T1 के साथ 3 एडजस्टेबल नोज पैड, एक कैरी केस, एक प्रिस्क्रिप्शन लेंस फ्रेम, एक क्लीनिंग क्लॉथ और एक एंटी-स्लिप एडेप्टर मिलेगा। लेनोवो स्मार्ट ग्लासेस के लिए ऑप्शनल एक्सेसरीज के तौर पर दो एडेप्टर भी देता है जो कि अलग से उपलब्ध हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  12. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  13. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  14. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  15. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  16. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »