लेईको भारत में लॉन्च कर सकती है अपना ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म

लेईको भारत में लॉन्च कर सकती है अपना ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म
विज्ञापन
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में जगह बनाने के बाद चीन की इंटरनेट और इकोसिस्टम कंपनी लेईको देश में अपना ई-कॉमर्स प्लेटफार्म लॉन्च कर सकती है। कंपनी के मुताबिक, आठ जून को राजधानी में होने वाले एक भव्य कार्यक्रम में वह अपना आधिकारिक ई-कॉमर्स प्लेटफार्म 'लेमॉल' लॉन्च कर सकती है।

पहले चीन में 20113 में लॉन्च किया गया लेमॉल अब अमेरिका और हॉंगकॉंग में भी उपलब्ध है। प्लेटफार्म पर उपलब्ध उत्पादों में अन्य के अलावा शामिल हैं स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, रिवर्स इन-ईयर हेडफोन, ऑल-मेटर इयरफोन, लेमे ब्लूटुथ हेडफोन और ब्लूटुथ स्पीकर।

'2फ्यूचर' कार्यक्रम में कंपनी दो नए स्मार्टफोन भी देश में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने हाल में ही बीजिंग में नई जेनरेशन के फोन और सुपर कार लांच की है।

लेईको ने पिछले महीने ही भारत में अपनी ऑन-डिमांड और एंटरटेनमेंट स्ट्रीमिंग सर्विस लॉन्च की थी। इस सर्विस के तहत यूजर को म्यूजिक से लेकर सिटकॉम और फिल्मों से लेकर गेम तक का मजा मिलेगा। 'लेईको मेंबरशिप' के तहत कंटेंट, सर्विस और अनुभव का मजा एक सिंगल पैकेज में मिल सकेगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LeEcO, internet Ecosystem
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »