लावा ज़ेड10 और लावा ज़ेड25 लॉन्च, जानें इनके बारे में

विज्ञापन
संकेत विजयसारथी, अपडेटेड: 22 मार्च 2017 18:10 IST
ख़ास बातें
  • लावा ज़ेड10 की कीमत 11,500 रुपये है
  • 18,000 रुपये में मिलेगा लावा ज़ेड25
  • लावा ज़ेड10 और लावा ज़ेड25 स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई को सपोर्ट करते हैं
लावा ने बुधवार ने दो नए मिड-रेंज स्मार्टफोन पेश किए। ये फोन प्रीमियम मेटल डिज़ाइन और मज़बूती के लिए बने हैं। लावा ज़ेड10 और लावा ज़ेड25 स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई को सपोर्ट करते हैं और इनकी कीमत क्रमशः 11,500 और 18,000 रुपये है। ये स्मार्टफोन गुरुवार से दिल्ली के चुनिंदा रिटेल स्टोर में उपलब्ध होंगे। आने वाले हफ्तों में हैंडसेट को अन्य मार्केट में भी उपलब्ध कराया जाएगा। लावा ज़ेड10 गोल्ड कलर में मिलेगा और लावा ज़ेड25 में शैंपन गोल्ड व ग्रे कलर में आएगा।

लावा ज़ेड10 में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसके ऊपर 2.5डी कर्व्ड ग्लास है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित स्टार ओएस 3.3 पर चलेगा। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो लेनोवो ज़ेड10 में 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो एफ/2.0 अपर्चर व एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इसके साथ स्पॉटलाइट फ्लैश दिया गया है। रियर कैमरा बोकेह मोड और नाइट प्रो मोड के साथ आता है। डुअल-सिम स्मार्टफोन में 2620 एमएएच की बैटरी है। फोन में 'पावर सेवर मोड' और 'सुपर पावर सेवर मोड' है।

दूसरी तरफ, लावा ज़ेड25 में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर आप 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। लावा ज़ेड10 की तरह लावा ज़ेड25 भी एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित स्टार ओएस 3.3 पर काम करेगा।
Advertisement

लावा ज़ेड25 में सोनी एक्समॉर आरएस सेंसर वाला 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं, फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कम रोशनी में बेहतर सेल्फी के लिए स्पॉटलाइट फ्लैश दिया गया है। इस डुअल सिम स्मार्टफोन में 3020 एमएएच की बैटरी है। यह 'पावर सेवर मोड' और 'सुपर पावर सेवर मोड' के साथ आता है। इसके अलावा होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसकी मदद से फोन 0.16 सेकेंड में अनलॉक हो जाएगा।
Advertisement

दोनों ही स्मार्टफोन मल्टीलिंगवल कीबोर्ड के साथ आते हैं जो 11 क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन स्मार्ट गेसचर, ओटीजी और 3 प्वाइंट टच को सपोर्ट करता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Dedicated microSD card slot
  • Bad
  • No fingerprint sensor
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2620 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent performance
  • Good battery life
  • Lots of RAM and storage
  • Bad
  • Mediocre camera quality
  • Clunky software
  • Price is not competitive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lava, Lava Z10, Lava Z25, Mobiles, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  2. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  7. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.