• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Lava ने भारतीय बाजार में Lava Bold N4 Lite लॉन्च कर दिया है।

Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Photo Credit: Lava

Lava Bold N4 Lite में 6.75 इंच की qHD LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Lava Bold N4 Lite में 6.75 इंच की qHD LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Lava Bold N4 Lite में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
  • Lava Bold N4 Lite में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Lava ने भारतीय बाजार में Lava Bold N4 Lite लॉन्च कर दिया है। Bold N4 Lite के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन ऑक्टा कोर 28nm UNISOC 9863A प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Lava Bold N4 Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Lava Bold N4 Lite Price

Lava Bold N4 Lite की कीमत ₹8,099 है। यह 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत यह ₹7,999 की शुरुआती कीमत पर मिलेगा। Lava ने इस डिवाइस के लिए 2 साल तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है। इसके अलावा यह फोन कंपनी के फ्री सर्विस होम डोरस्टेप मेंटेनेंस प्रोग्राम के तहत आता है।

Lava Bold N4 Lite Features & Specifications

Lava Bold N4 Lite में 6.75 इंच की qHD LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका 960x540 पिक्सल है। इस फोन में ऑक्टा कोर 28nm UNISOC 9863A प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ PowerVR GE8322GPU आता है। 3GB RAM और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसके 64GB स्टोरेज माइक्रोएसडी के जरिए बढ़ाया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में एंड्रॉयड 16 गो एडिशन दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3.5 मिमी ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, बॉटम पोर्टेड स्पीकर, ड्यूल 4G वॉल्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Bold N4 Lite के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी MIL-STD-810H से लैस किया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »