Lava Z10 का 3 जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च, कीमत 11,500 रुपये

घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा मोबाइल्स ने अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन लावा ज़ेड10 का नया वेरिएंट पेश किया है। नया वेरिएंट 3 जीबी रैम वाला है।

Lava Z10 का 3 जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च, कीमत 11,500 रुपये
ख़ास बातें
  • नया वेरिएंट 3 जीबी रैम वाला है
  • Lava Z10 का 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट 11,500 रुपये में मिलेगा
  • लावा ज़ेड10 का 2 जीबी रैम वेरिएंट 11,500 रुपये में ही हुआ था लॉन्च
विज्ञापन
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा मोबाइल्स ने अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन लावा ज़ेड10 का नया वेरिएंट पेश किया है। नया वेरिएंट 3 जीबी रैम वाला है। याद रहे कि Lava Z10 को भारत में मार्च महीने में लावा ज़ेड25 के साथ लॉन्च किया गया था। Lava Z10 के 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट 11,500 रुपये में मिलेगा। बता दें कि लावा ज़ेड10 के 2 जीबी रैम वेरिएंट को भी 11,500 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब 3 जीबी रैम वेरिएंट को पेश किए जाने के बाद हम 2 जीबी वेरिएंट की कीमत कम किए जाने की भी उम्मीद कर सकते हैं।

लावा मोबाइल्स ने जानकारी दी है कि रैम के अलावा पुराने और नए वेरिएंट में और कोई फर्क नहीं है। लावा ज़ेड10 में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसके ऊपर 2.5डी कर्व्ड ग्लास है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित स्टार ओएस 3.3 पर चलेगा। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

कैमरे की बात करें तो लेनोवो ज़ेड10 में 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो एफ/2.0 अपर्चर व एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इसके साथ स्पॉटलाइट फ्लैश दिया गया है। रियर कैमरा बोकेह मोड और नाइट प्रो मोड के साथ आता है। डुअल-सिम स्मार्टफोन में 2620 एमएएच की बैटरी है। फोन में 'पावर सेवर मोड' और 'सुपर पावर सेवर मोड' है।

स्मार्टफोन मल्टीलिंगवल कीबोर्ड के साथ आते हैं जो 11 क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन स्मार्ट गेसचर, ओटीजी और 3 प्वाइंट टच को सपोर्ट करता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Dedicated microSD card slot
  • कमियां
  • No fingerprint sensor
  • Average camera performance
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2620 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  4. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  5. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  6. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  8. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  10. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »