Lava Yuva 5G इस सप्ताह होगा भारत में लॉन्च

इसमें सर्कुलर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट है

Lava Yuva 5G इस सप्ताह होगा भारत में लॉन्च

इसमें फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity चिपसेट हो सकता है
  • इसका प्राइस 10,000 रुपये से कम हो सकता है
  • इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए की जाएगी
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava का Yuva 5G इस सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इसमें सर्कुलर कैमरा आइलैंड और होल पंच कटआउट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity चिपसेट हो सकता है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए की जाएगी। 

Lava ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Yuva 5G को 30 मई को लॉन्च करने की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन के टीजर वीडियो में इसके डिजाइन का भी खुलासा किया गया है। इसमें सर्कुलर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसमें ग्लास का रियर पैनल मैट फिनिश के साथ है। इसके रियर पैनल पर नीचे Lava की ब्रांडिंग है। 

इस स्मार्टफोन के लिए एमेजॉन पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 SoC या Dimensity 6080 SoC दिया जा सकता है। इसमें फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 mAh की हो सकती है। इसका प्राइस 10,000 रुपये से कम हो सकता है। Lava ने मार्च में अफोर्डेबल कैटेगरी में O2 को लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T616 SoC दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे दो कलर्स में उपलब्ध कराय गया था। कंपनी ने पिछले महीने इसे तीसरे कलर में भी पेश किया था। 

Lava O2 को Imperial Green, Majestic Purple और Royal Gold में खरीदा जा सकता है। इससे पहले यह Imperial Green और Majestic Purple कलर्स में उपलब्ध था। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T616 SoC 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के साथ है। इसके RAM को वर्चुअल तरीके से 16 GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह एंड्रॉयड 13 बेस्ड OS पर चलता है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और AI सपोर्ट वाला सेंसर दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। 


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  5. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  7. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »