लावा एक्स38 4जी बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

लावा एक्स38 4जी बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • लावा के इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है
  • लावा एक्स38 की कीमत 7,399 रुपये है
  • यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है
विज्ञापन
लावा ने एक्स सीरीज में नया 4जी बजट स्मार्टफोन एक्स 38 लॉन्च कर दिया है। लावा के इस फोन की कीमत 7,399 रुपये है। लावा एक्स38 स्मार्टफोन ब्लू व ग्रे कलर वेरिएंट में मिलेगा। इस फोन को लावा की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

लावा के इस फोन में 5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) एचडी आईपीएस ऑन-सेल डिस्प्ले है। स्क्रन की डेनसिटी 293 पीपीआई है। डुअल सिम वाले इस फोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे 32 जबी तक के माइक्रोएसी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो लावा एक्स38 में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जबकि एलीडी फ्लैश के साथ फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल है। लावा का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी इसमें दी गई 4000 एमएएच की दमदार बैटरी।  जिसके 2 जी नेटवर्क पर 25 घंटे 21 मिनट तक का टॉक टाइम और 3जी नेटवर्क पर 21 घंटे 52 मिनट तक का टॉक टाइम देने का दावा किया है। इसके अलावा 351 घंटे 27 मिनट तक के स्टैंबाय टाइम देने का भी दावा है।

4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, जीपीआरएस/एज, माइक्रो यूएसबी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो जैसे कनेक्टिविटी फीचर हैं।

लावा ने हाल ही में 'ए' सीरीज में दो नए बजट स्मार्टफोन लावा ए68 और लावा ए32 लॉन्च किए थे। इन दोनों स्मार्टफोन को कीमत की जानकारी के साथ कंपनी की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। लावा ए68 की कीमत 4,599 रुपये जबकि लावा ए32 स्मार्टफोन की कीमत 2,999 रुपये है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  5. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  6. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  7. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  8. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  9. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  10. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »