लावा ए32 और ए68 बजट एंड्रॉयड फोन लॉन्च, कीमत 2,999 रुपये से शुरू

लावा ए32 और ए68 बजट एंड्रॉयड फोन लॉन्च, कीमत 2,999 रुपये से शुरू
विज्ञापन
लावा ने 'ए' सीरीज में दो नए बजट स्मार्टफोन लावा ए68 और लावा ए32 लॉन्च कर दिए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन को कीमत की जानकारी के साथ कंपनी की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। कंपनी ने अभी तक दोनों फोन की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद है कि दोनों ही फोन जल्द बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। लावा ए68 की कीमत 4,599 रुपये जबकि लावा ए32 स्मार्टफोन की कीमत 2,999 रुपये है।

सबसे पहले बात लावा ए68 के स्पेसिफिकेशन की, इस फोन में (800×400 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का 4.5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए स्क्रीन है। इस स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (32 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम सपोर्ट वाला यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है।

लावा ए68 स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 1750 एमएएच की बैटरी है। 3जी सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में वाई-फाई 802.11बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे कनेक्टिविटी फीचर हैं। फोन का डाइमेंशन 134x66x9.6 मिलीमीटर है।

(लावा ए32 की तस्वीर)

अब बात एंट्री लेवल स्मार्टफोन लावा ए32 की, लावा का यह फोन एंड्रॉयड किटकैट 4.4.2 पर चलता है। इस फोन में 4 इंच (480x800 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का डब्ल्यूवूजीए डिस्प्ले है। लावा के इस फोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ सिंगल-कोर प्रोसेसर और 256 एमबी रैम है। स्मार्टफोन में 512 एमबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (32 जीबी) तक बढ़ा सकते हैं।

लावा ए32 में फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और एक वीजीएस फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 1500 एमएएच की बैटरी है। बैटरी के 2जी नेटवर्क पर 10 घंटे जबकि 3जी नेटवर्क पर 9 घंटे तक का टॉकटाइम देने का दावा किया गया है। बात करेम कनेक्टिविटी की, तो 3जी के अलावा यह फोन वाई-फाई, ब्लूटूथ वी2.1 सपोर्ट करता है। फोन का डाइमेंशन 124.4x64.6x10.8 मिलीमीटर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  4. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  5. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  6. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  8. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  9. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  10. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »