• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Lava Shark 2 लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, Rs 7 हजार से कम में खरीदने का मौका

Lava Shark 2 लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, Rs 7 हजार से कम में खरीदने का मौका

फोन में Unisoc T7250 चिपसेट है जिसके साथ 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग मिलती है

Lava Shark 2 लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, Rs 7 हजार से कम में खरीदने का मौका

Lava Shark 2 में 6.75 का HD प्लस डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • फोन में Unisoc T7250 चिपसेट है।
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आता है।
विज्ञापन

Lava Shark 2: Lava को बजट स्मार्टफोन्स लॉन्च करने के लिए जाना जाता है। अब कंपनी ने भारत में अपना एक और सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। लावा ने नया Lava Shark 2 लॉन्च किया है जो कि चुपचाप रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध करवा दिया गया है। फोन में 6.75 का HD प्लस डिस्प्ले दिया गया है। LCD पैनल में नॉच डिजाइन है। फोन Unisoc T7250 चिपसेट से लैस किया गया है। इसमें 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वाला सिंगल वेरिएंट मिलता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आता है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Lava Shark 2 Price

Lava Shark 2 को भारत में Rs 7500 में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसमें सिंगल 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पेश किया है। फोन पर इंस्टेंट डिस्काउंट भी है। फोन की खरीद पर 750 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 6,750 रुपये हो जाती है। फोन को कंपनी ने किसी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लिस्ट नहीं किया है। यह रिटेल आउटलेट्स से ही खरीदा जा सकता है। फोन ब्लैक और सिल्वर कलर वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। 

Lava Shark 2 Specifications

Lava Shark 2 में 6.75 का HD प्लस डिस्प्ले दिया गया है। LCD पैनल में नॉच डिजाइन है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में Unisoc T7250 चिपसेट है जिसके साथ 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग मिलती है। हालांकि रैम को वर्चुअली 4 जीबी तक एक्सटेंड किया जा सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आता है। 

कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में 5000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए फोन को IP54 रेटिंग मिली है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »