Lava ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Lava Shark 2 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Redmi A7 Pro और Realme Narzo 70x 5G से हो रही है।
Photo Credit: Lava/Redmi/Realme
Lava Shark 2 5G vs Redmi A7 Pro vs Realme Narzo 70x 5G
Lava ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Lava Shark 2 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Redmi A7 Pro और Realme Narzo 70x 5G से हो रही है। Lava Shark 2 5G में Unisoc T8200 6nm प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Redmi A7 Pro ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर से लैस है। जबकि Realme Narzo 70x 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Lava Shark 2 5G, Redmi 14C 5G और Realme Narzo 70x 5G के बीच तुलना करके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत
Lava Shark 2 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। जबकि Redmi A7 Pro के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है। वहीं Realme Narzo 70x 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है।
डिस्प्ले
Lava Shark 2 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1612×720 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। जबकि Redmi A7 Pro में 6.9 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1600x720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। वहीं Realme Narzo 70x 5G में 6.72 इंच की फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है।
प्रोसेसर
Lava Shark 2 5G में Unisoc T8200 6nm प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Redmi A7 Pro में ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Realme Narzo 70x 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर दिया गया है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Lava Shark 2 5G एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। वहीं Redmi A7 Pro एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है। जबकि Realme Narzo 70x 5G एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 पर काम करता है।
बैटरी बैकअप
Lava Shark 2 5G में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं Redmi A7 Pro में 6300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Realme Narzo 70x 5G में 45W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
कैमरा सेटअप
Lava Shark 2 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Redmi A7 Pro के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंड्री कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Realme Narzo 70x 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
डाइमेंशन
Lava Shark 2 5G की लंबाई 165.85 मिमी, चौड़ाई 76.8 मिमी, मोटाई 8.75 मिमी और वजन 210 ग्राम है। वहीं Redmi A7 Pro की लंबाई 171.56 मिमी, चौड़ाई 79.47 मिमी, मोटाई 8.15 मिमी और वजन 208 ग्राम है। जबकि Realme Narzo 70x 5G की लंबाई 165.6 मिमी, चौड़ाई 76.1 मिमी, मोटाई 7.69 मिमी और वजन 188 ग्राम है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Lava Shark 2 5G में 5G, 4G VoLTE, ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, GLONASS और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल किया गया है। वहीं Redmi A7 Pro में ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई,3.5 मिमी ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। जबकि Realme Narzo 70x 5G में ड्यूल सिम, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!