Lava Pulse फीचर फोन में है हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर मॉनीटर, कीमत 1,949 रुपये

Lava Pulse फीचर फोन को 1,949 रुपये में बेचा जाएगा। फोन को रोज़ गोल्ड रंग में लॉन्च किया गया है। यह अमेज़न, फ्लिपकार्ट और देशभर के 100 से ज़्यादा रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा।

Lava Pulse फीचर फोन में है हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर मॉनीटर, कीमत 1,949 रुपये
ख़ास बातें
  • Lava Pulse में आपको हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर मॉनीटर मिलेगा
  • रोज़ गोल्ड रंग में लॉन्च किया गया है लावा पल्स
  • कोविड के दौरान बेहद ही काम के फीचर के साथ आता है लावा पल्स
विज्ञापन
Lava Pulse फीचर फोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। डिवाइस बिल्ट-इन हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर मॉनीटर के साथ आता है। यह इन फीचर्स के साथ आने वाला अपने सेगमेंट का पहला फीचर फोन है। लावा पल्स की मदद से यूज़र्स अपना हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर जान सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी उंगली को पिछले हिस्से पर मौज़ूद सेंसर पर रखना है। इसके अतिरिक्त फोन में 1,800 एमएएच की बैटरी है जिसके बारे में 6 दिनों तक की बैटरी लाइफ देने का दावा है। फोन नंबर टॉकर फंक्शनालिटी के साथ आता है। यानी जब भी आप किसी नंबर को डायल करेंगे तो फोन आंकड़ा को बोलकर सुनाएगा।
 

Lava Pulse price in India, sale

लावा पल्स फीचर फोन को 1,949 रुपये में बेचा जाएगा। फोन को रोज़ गोल्ड रंग में लॉन्च किया गया है। यह अमेज़न, फ्लिपकार्ट और देशभर के 100 से ज़्यादा रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा।
 

Lava Pulse specifications, features

Lava Pulse में 2.4 इंच का क्यूवीजीए (240x320 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। यह डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है। डिवाइस में 32 एमबी रैम है। स्टोरेज 32 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। फीचर फोन में आप 100 एसएमएस और 500 फोन बुक कॉन्टेक्ट स्टोर कर पाएंगे।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, लावा पल्स में 1,800 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके बारे में 6 दिनों तक की बैटरी लाइफ देने का दावा है। इस फीचर फोन का डाइमेंशन 124.5x52x12.45 मिलीमीटर है। कनेक्टिविटी फीचर्स में माइक्रो-यूएसबी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और वायरलेस एफएम रेडियो शामिल हैं। लावा पल्स में ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग फीचर है। यूज़र चाहें तो इस फोन में कुल सात भाषाओं में टाइप कर सकते हैं। ये हैं- अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, कन्नड़, तेलुगू, गुजराती और पंजाबी।

Lava Pulse में आपको हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर मॉनीटर मिलेगा। यूज़र्स को पिछले हिस्से पर अपनी उंगली रखनी होगी। इसके बाद आंकड़ा स्क्रीन पर आ जाएगा। इस आकंड़े को स्टोर भी किया जा सकता है, ताकि बाद में डॉक्टर से साझा किया जा सके।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले2.40 इंच
रियर कैमराहां
रैम32एमबी
बैटरी क्षमता1800 एमएएच
रिज़ॉल्यूशन320x240 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »