Lava ने गोल्ड कलर में पेश किया O2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Lava O2 को Imperial Green, Majestic Purple और Royal Gold में खरीदा जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T616 SoC दिया गया है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2024 16:59 IST
ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T616 SoC दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है

इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में से एक Lava ने मार्च में अफोर्डेबल कैटेगरी में O2 को लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T616 SoC दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे दो कलर्स में उपलब्ध कराय गया था। कंपनी ने इसे तीसरे कलर में भी पेश किया गया है। 

Lava O2 को Imperial Green, Majestic Purple और Royal Gold में खरीदा जा सकता है। इससे पहले यह Imperial Green और Majestic Purple कलर्स में उपलब्ध था। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर इसके नए रॉयल गोल्ड कलर में उपलब्ध होने की पुष्टि की गई है। इस स्मार्टफोन के 8 GB + 128 GB के एकमात्र वेरिएंट का लॉन्च पर प्राइस 8,499 रुपये का था। इसका रॉयल गोल्ड विकल्प शुरुआती ऑफर के तौर पर 7,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह Lava की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T616 SoC 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के साथ है। इसके RAM को वर्चुअल तरीके से 16 GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 बेस्ड OS पर चलता है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और AI सपोर्ट वाला सेंसर दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। Lava O2 की 5,000 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में 4G, ब्लूटूथ, GPRS, OTG, Wi-Fi, USB Type-C और 3.5 mm ऑडियो जैक शामिल हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसका साइज 165 mm x 76.1 mm x 8.7 mm और वजन लगभग 200 ग्राम का है। 

हाल ही में Lava ने Blaze Curve 5G को लॉन्च किया था। इसमें कर्व्‍ड AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। इसे दो वेरिएंट में लाया गया है। इसके 8 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 17,999 रुपये और 8 GB + 256 GB का 18,999 रुपये है। इसे Viridian और Iron Glass कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी616

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  5. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  6. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.