लावा आइरिस फ्यूल एफ 1 मिनी स्मार्टफोन 4,399 रुपये में लॉन्च

लावा आइरिस फ्यूल एफ 1 मिनी स्मार्टफोन 4,399 रुपये में लॉन्च
विज्ञापन
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा ने अपने आइरिस रेंज का नया स्मार्टफोन फ्यूल एफ1 मिनी 4,399 रुपये में लॉन्च किया है। स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हैंडसेट के जल्द ही मार्केट में उपलब्ध होने की उम्मीद की जा सकती है।

लावा आइरिस फ्यूल एफ 1 मिनी एक डुअल-सिम डिवाइस है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट पर चलेगा। स्मार्टफोन में 4 इंच (480x800 पिक्सल) का डबल्यूवीजीए डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 1 गीगाहर्ट्ज़ सिंगल-कोर प्रोसेसर और 512 एमबी रैम के साथ आएगा।

हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। रियर कैमरा फेस रिकॉग्निशन, पनोरमा, जीयो टैगिंग और एचडीआर रिकॉर्डिंग जैसे फ़ीचर के साथ आएगा।

कनेक्टिविटी की बात करें तो लावा आइरिस फ्यूल एफ 1 मिनी में 3जी, जीपीआरएस/ एज, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन में 2000 एमएएच की बैटरी है। इसके 19 घंटे तक का टॉक टाइम और 157 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। लावा आइरिस फ्यूल एफ 1 मिनी का डाइमेंशन 125.5x63.4x10.85 मिलीमीटर है और वज़न 120 ग्राम। स्मार्टफोन ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में लिस्ट किया गया है।

लावा ने इस महीने की शुरुआत में अपना पिक्सल वी2 स्मार्टफोन 10,750 रुपये में लॉन्च किया था। लावा पिक्सल वी2 एक डुअल 4जी सिम डिवाइस है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है जिसके ऊपर स्टार ओएस 2.0 स्किन का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है जिसके ऊपर असाही ड्रैगनटेल ग्लास प्रोटेक्शन मौजूद है। स्मार्टफोन 1.3गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटीके6735 चिपसेट से पावर्ड है। इसके साथ मौजूद है 2जीबी का रैम और माली टी720 जीपीयू। पिक्सल वी2 की इनबिल्ट स्टोरेज 16जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन 4जी एलटीई कैट4. कनेक्टिविटी फ़ीचर को भी सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा भी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  2. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  3. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  4. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  5. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  7. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  8. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  9. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  10. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »