• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लावा पिक्सल वी2 लॉन्च, 13 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस है ये बजट स्मार्टफोन

लावा पिक्सल वी2 लॉन्च, 13 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस है ये बजट स्मार्टफोन

लावा पिक्सल वी2 लॉन्च, 13 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस है ये बजट स्मार्टफोन
विज्ञापन
लावा ने सोमवार को अपना पिक्सल वी2 स्मार्टफोन लॉन्च किया। इस स्मार्टफोन को पिक्सल वी1 का लेटेस्ट वर्ज़न बताया जा रहा है जिसे जुलाई के महीने में लॉन्च किया गया था। इस हैंडसेट की कीमत 10,750 रुपये होगी। कंपनी ने बताया कि यह स्मार्टफोन 15 सितंबर से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलेगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो पहली नज़र में लावा पिक्सल वी2 अपग्रेडेड डिवाइस नज़र आता है, खासकर कैमरा डिपार्टमेंट में। इस स्मार्टफोन में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। प्राइमरी कैमरे में 1.4 माइक्रॉन पिक्सल साइज, एफ/2.0 एपरचर, 5पी लार्गन लेंस और ब्लू ग्लास के फिल्टर भी मौजूद है। डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे में 1.4 माइक्रॉन पिक्सल साइज, एफ/2.4 एपरचर, 4पी लेंस के साथ एलईडी फ्लैश दिया गया है। स्मार्टफोन के कैमरा ऐप में वाइड एंगल सेल्फी, नाइट मोड, पिक फोकस, फेस ब्यूटी, इंटेलिजेंट मोड और जिफ मेकर जैसे मोड भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा कैमरे से 1080पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

(पढ़ें: लावा पिक्सल वी2 बनाम लावा पिक्सल वी 1)
lava pixel v2 ndtv
लावा पिक्सल वी2 एक डुअल 4जी सिम डिवाइस है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा जिसके ऊपर स्टार ओएस 2.0 स्किन का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है जिसके ऊपर असाही ड्रैगनटेल ग्लास प्रोटेक्शन मौजूद है। स्मार्टफोन 1 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटीके6735 चिपसेट से पावर्ड है। इसके साथ मौजूद है 2जीबी का रैम और माली टी720 जीपीयू। पिक्सल वी2 की इनबिल्ट स्टोरेज 16जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन 4जी एलटीई कैट4. कनेक्टिविटी फ़ीचर को भी सपोर्ट करता है।

इस स्मार्टफोन में 2500एमएएच की बैटरी है और इसका वज़न 128 ग्राम है। पिक्सल वी2 फिलहाल आइसी व्हाइट और रॉयल ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। कंपनी ने बताया कि डिवाइस को प्रिज़्म ब्लू कलर वेरिएंट में अक्टूबर महीने तक उपलब्ध कराया जाएगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  3. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  4. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  5. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  6. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  7. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  9. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  10. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »