5 इंच डिस्प्ले वाला बज़ट स्मार्टफोन Lava Flair Z1 लॉन्च

5 इंच डिस्प्ले वाला बज़ट स्मार्टफोन Lava Flair Z1 लॉन्च
विज्ञापन
फ्लेयर पी1 (Flair P1) और फ्लेयर ई1 (Flair E1) हैंडसेट को भारत में लॉन्च करने के बाद लावा (Lava) ने इस सीरीज़ में लावा फ्लेयर ज़ेड1 (Lava Flair Z1) स्मार्टफोन पेश किया है। इस हैंडसेट की कीमत 5,699 रुपये होगी। यह बज़ट स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर से ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील (Snapdeal) पर 30 जुलाई से उपलब्ध होगा। स्पेसिफिकेशन पर गौर करें तो एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला Lava Flair Z1 स्मार्टफोन Flair P1 और Flair E1 हैंडसेट का अपग्रेडेड वर्ज़न नज़र आता है।

यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है, जिसमें 5 इंच का FWVGA (854x480 pixels) रिजॉल्यूशन TFT डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.3GHz quad-core प्रोसेसर (ब्रांड या मॉडल की जानकारी नहीं) के साथ 1GB का रैम (RAM) मौजूद होगा। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। कैमरे में एचडी रिकॉर्डिंग, ग्रिड फीच़र, फोटो टाइमर और एचडीआर मोड जैसे फ़ीचर हैं। हैंडसेट में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। Flair Z1 की इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में 3G, वाई-फाई, यूएसबी 2.0, GPS और ब्लूटूथ 2.1 कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं।

lava_flair_z1_white

Lava Flair Z1 का डाइमेंशन 143.5x72.5x8.9mm है और वज़न 160 ग्राम। डिवाइस में 2000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 2G नेटवर्क पर 15 घंटे 30 मिनट और 3G पर 9 घंटे 40 मिनट का टॉकटाइम देगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »