Lava Blaze 2 5G में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 नवंबर को होगा लॉन्च

Lava Blaze 2 5G को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें MediaTek Dimensity 6020 SoC दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2023 20:25 IST
ख़ास बातें
  • Lava Blaze 2 5G को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा
  • इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • इसके रियर में दो कैमरा और एक रिंग लाइट के लिए सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है

इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6020 SoC दिया जा सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में से एक Lava का Blaze 2 5G अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने लगभग छह महीने पहले Lava Blaze 2 4G को पेश किया था। Lava Blaze 2 5G को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6020 SoC दिया जा सकता है। 

Lava ने X पर एक वीडियो पोस्ट कर इस स्मार्टफोन को 2 नवंबर को लॉन्च करने की जानकारी दी है। इस वीडियो में यह लाइट ब्लू, पर्पल और ब्लैक कलर्स में दिख रहा है। इसके रियर में दो कैमरा और एक रिंग लाइट के लिए सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है। हालांकि, कंपनी ने इसके प्राइस और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसका प्राइस 9,000 रुपये से 10,000 रुपये के बीच होने की संभावना है। Lava ने अप्रैल में Blaze 2 4G को 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज के साथ 8,999 रुपये में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच IPS LCD 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें ऑक्टाकोर Unisoc T616 SoC दिया गया है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

भारत में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स तीसरी तिमाही में तीन प्रतिशत घटी हैं। हालांकि, दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung ने 79 लाख स्मार्टफोन्स की शिपमेंट और 18 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ इस मार्केट में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने Galaxy S23 सीरीज लॉन्च की थी और इसने सैमसंग का मार्केट शेयर बढ़ाने में मदद की है। 

चीन की स्मार्टफोन मेकर Xiaomi इस मार्केट में दूसरे स्थान पर है। इसके बाद चीन की स्मार्टफोन कंपनियां Vivo, Realme और Oppo हैं। आगामी फेस्टिवल सेल्स और कंज्यूमर सेंटीमेंट बेहतर होने से स्मार्टफोन की सेल्स बढ़ने की उम्मीद है। मार्केट एनालिसिस फर्म Canalys ने एक रिपोर्ट में बताया है कि तीसरी तिमाही में देश में 4.3 करोड़ स्मार्टफोन्स की शिपमेंट की गई। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर तीन प्रतिशत की गिरावट है। सैमसंग के पास इस मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी है। कंपनी ने जुलाई-सितंबर के दौरान 79 लाख स्मार्टफोन्स की शिपमेंट के साथ अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। चीन की शाओमी ने लगभग 18 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.