• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • कार्बन क्वाट्रो एल50 एचडी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

कार्बन क्वाट्रो एल50 एचडी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

कार्बन क्वाट्रो एल50 एचडी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
कार्बन के एक और बजट स्मार्टफोन क्वाट्रो एल50 एचडी को भारत में जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर बिना कीमत के लिस्ट किया गया है, लेकिन यह कई ऑनलाइन साइट पर 7,949 रुपये में उपलब्ध है। गौर करने वाली बात है कि यह कंपनी के नए क्वाट्रो सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन है।

कार्बन क्वाट्रो एल50 एचडी एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है। यह कैंडी यूआई वी1.0 पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर चिपसेट के साथ 2 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है।

कार्बन क्वाट्रो एल50 एचडी में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस, ब्लू ग्लास फिल्टर और एलईडी फ्लैश से लैस है। इसमें सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
इस बजट हैंडसेट में 2600 एमएएच की लिथियम-पॉलीमर बैटरी है जो 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम, 2जी/3जी नेटवर्क पर 8 घंटे तक और 4जी नेटवर्क पर 4 घंटे तक का टॉक टाइम देगी। कार्बन क्वाट्रो एल50 एचडी में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। इसका डाइमेंशन 141x71x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 134 ग्राम। यह कॉफी, ब्लू और ग्रे कलर वेरिएंट में अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

कार्बन ने इससे महीने की शुरुआत में एंट्री-लेवल के9 स्मार्ट हैंडसेट 3,990 रुपये में लॉन्च किया था। डुअल-सिम कार्बन के9 स्मार्ट 21 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है जो इसकी सबसे बड़ी खासियत है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  2. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  5. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  6. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  7. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  8. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  10. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »