Jio-Oppo मॉनसून ऑफर में मिलेगा 4,900 रुपये तक का फायदा

नए Jio Oppo Monsoon ऑफर के तहत, नया Oppo 4जी स्मार्टफोन खरीदने वाले इस टेलीकॉम कंपनी के सब्सक्राइबर 3.2 टीबी तक मुफ्त डेटा और 4,900 रुपये तक का फायदा पाएंगे।

Jio-Oppo मॉनसून ऑफर में मिलेगा 4,900 रुपये तक का फायदा
ख़ास बातें
  • Oppo-Jio ऑफर नए और पुराने जियो प्रीपेड सिम के साथ उपलब्ध है
  • ऑफर का फायदा सिर्फ 198 रुपये और 298 रुपये वाले प्रीपेड पैक चुनने पर
  • जियो का यह ऑफर सभी ओप्पो 4जी फोन के साथ उपलब्ध है, सिवाय Realme 1 के
विज्ञापन
Reliance Jio ने गुरुवार को चीनी स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो के साथ साझेदारी में एक नए ऑफर का ऐलान किया। नए Jio Oppo Monsoon ऑफर के तहत, नया Oppo 4जी स्मार्टफोन खरीदने वाले इस टेलीकॉम कंपनी के सब्सक्राइबर 3.2 टीबी तक मुफ्त डेटा और 4,900 रुपये तक का फायदा पाएंगे। वैसे, इस ऑफर की कुछ तकनीकी बारीकियां हैं जिनपर गौर करना ज़रूरी है। Oppo-Jio ऑफर नए और पुराने जियो प्रीपेड सिम के साथ उपलब्ध है। लेकिन ऑफर का फायदा सिर्फ 198 रुपये और 298 रुपये वाले प्रीपेड पैक चुनने पर मिलेगा। बता दें कि जियो यूज़र 198 रुपये के पैक में हर दिन इस्तेमाल के लिए 2 जीबी 4जी डेटा पाते हैं और 299 रुपये वाले जियो रीचार्ज पैक में यही फायदा 3 जीबी हो जाता है। दोनों ही रीचार्ज पैक की वैधता 28 दिनों की है।

इस ऑफर का आगाज़ 28 जून 2018 से हुआ है और यह 25 सितंबर 2018 तक चलेगा। इस ऑफर के साथ मिलने वाले फायदे की बात करें तो जियो यूज़र को 50 रुपये के 36 इंस्टेंट कैशबैक कूपन मिलेंगे। इस तरह से कैशबैक का फायदा 1,800 रुपये का हो जाएगा। इन वाउचर को Jio सब्सक्राइबर हर महीने रीचार्ज के दौरान इस्तेमाल में ला सकते हैं और ये 30 सितंबर 2021 तक वैध रहेंगे। इसके अलावा 1,800 रुपये तक की कैशबैक की राशि जियो मनी क्रेडिट के तौर पर मिलेगी। यह तीन किश्तों में दिया जाएगा, वो भी 13वें, 26वें और 39वें रीचार्ज के बाद। बता दें कि 299 रुपये वाले जियो पैक को चुनने पर 1,800 रुपये तक का जियो मनी क्रेडिट मिलेगा। वहीं, 198 रुपये के पैक के साथ 600 रुपये का क्रेडिट दिया जाएगा।

आखिर में MakeMyTrip की ओर से 1,300 रुपये का डिस्काउंट कूपन भी मिलेगा जिसकी वैधता 31 मई 2018 तक की होगी। इस तरह से ऑफर में कुल 4,900 रुपये का फायदा हो जाएगा। मेकमायट्रिप की ओर से दो कूपन दिए जाएंगे। एक होटल बुकिंग का होगा और दूसरा घरेलू फ्लाइट बुकिंग का। कूपन यूज़र के अकाउंट में रीचार्ज करने के 48 घंटों के अंदर उपलब्ध हो जाएंगे।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, जियो का यह ऑफर सभी ओप्पो 4जी फोन के साथ उपलब्ध है, सिवाय Realme 1 (रिव्यू) के।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »