Oppo स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को मिलेगा 100 जीबी तक मुफ्त डेटा

चीन की हैंडसेट निर्माता ओप्पो ने सोमवार को दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो के साथ साझेदारी का ऐलान किया। इस साझेदारी के तहत ओप्पो के स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को स्पेशल डेटा लाभ मिलेगा। नए ऑफर के तहत, जो ग्राहक नया हैंडसेट खरीदते हैं और 399 रुपये या ज़्यादा का रीचार्ज कराएंगे उन्हें 100 जीबी तक अतिरिक्त 4जी डेटा मिलेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 नवंबर 2017 09:46 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो स्मार्टफोन खरीदने पर 100 जीबी तक मुफ्त डेटा मिलेगा
  • कंपनी ने सोमवार को 6 जीबी रैम वाला ओप्पो एफ3 प्लस वेरिएंट लॉन्च किया है
  • ओप्पो एफ5 भी इसी महीने लॉन्च हुआ है
चीन की हैंडसेट निर्माता ओप्पो ने सोमवार को दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो के साथ साझेदारी का ऐलान किया। इस साझेदारी के तहत ओप्पो के स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को स्पेशल डेटा लाभ मिलेगा। नए ऑफर के तहत, जो ग्राहक नया हैंडसेट खरीदते हैं और 399 रुपये या ज़्यादा का रीचार्ज कराएंगे उन्हें 100 जीबी तक अतिरिक्त 4जी डेटा मिलेगा। यह फायदा 10 रीचार्ज तक मिलेगा।

ओप्पो इंडिया के ब्रांड निदेशक विल यांग ने न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस को दिए एक बयान में कहा, "ओप्पो में हम ग्राहक की संतुष्टि और उन्हें सबसे बढ़िया अनुभव मुहैया कराने पर विशेष जोर देते हैं। इस भागीदारी के साथ हम ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने में सफल होंगे।" यह ऑफर ओप्पो के सभी 4जी स्मार्टफोन पर लागू होगा।
Advertisement

ओप्पो एफ5, एफ3, एफ3 प्लस और एफ1 प्लस ग्राहकों को 100 जीबी तक डेटा मिलेगा यानी 10 रीचार्ज पर 10 जीबी तक डेटा मिलेगा। ओप्पो एफ1एस, ए33एफ, ए36एफडब्ल्यू, ए57 और ए71 खरीदने पर 60 जीबी तक डेटा मिलेगा और 6 रीचार्ज तक 10 जीबी तक डेटा मिलेगा।  

अतिरिक्त मिलने वाले डेटा की वैलिडिटी बेस प्लान के समान ही होगी। अतिरिक्त डेटा वाउचर मायजियो ऐप्लिकेशन के तहत माय वाउचर सेक्शन में रीचार्ज के 48 घंटे के अंदर मिलेगा। अतिरिक्त डेटा वाउचर को एक्टिवेट करने के लिए, ग्राहकों को अपने ओप्पो डिवाइस में मायजियो ऐप डाउनलोड करने की जरूरत होगी। डेटा के लिए इन स्टेप को फॉलो करें- MyJio > My Vouchers > View Voucher > Recharge > Recharge my Number > Confirm Recharge > Successful Recharge Notification
Advertisement

बता दें कि सोमवार को ओप्पो ने अपने एफ3 प्लस स्मार्टफोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट पेश किया। भारत में मार्च में लॉन्च हुए ओप्पो एफ3 प्लस का यह नया वेरिएंट है। नए वेरिएंट की कीमत 22,990 रुपये है। इसकी बिक्री गुरुवार, 16 नवंबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। ई-कॉमर्स साइट ने स्मार्टफोन के लॉन्च ऑफर भी लिस्ट कर दिए हैं। रैम में बदलाव के अलावा, स्मार्टफोन में सभी स्पेसिफिकेशन ओरिजिनल वेरिएंट वाले ही हैं।
Advertisement

ओप्पो ने नवंबर की शुरुआत में ओप्पो ने एफ5 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। सेल्फी केंद्रित ओप्पो एफ5 में एक 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है जो एआई आधारित ब्यूटिफिकेशन सॉफ्टवेयर से लैस है। फोन में एक आइरिस टूल है जिसे लेकर कंपनी का कहना है कि इससे तस्वीरों में आंखें चमकदार दिखेंगी। ओप्पो एफ5 की कीमत 19,990 रुपये से शुरू होती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, Oppo, Oppo Jio Offer, Reliance Jio, Telecom

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.