Jio AirFiber 19 सितंबर को होगा लॉन्च,  5G की दिसंबर तक पूरे देश में कवरेज

कंपनी ने सोमवार को तीन नए कम प्राइस वाले प्रीपेड इंटरनेशनल रोमिंग प्लान भी लॉन्च किए हैं। ये प्लान 44 देशों में लागू हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 अगस्त 2023 17:30 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो के यूजर्स की संख्या 45 करोड़ से अधिक हो गई है
  • कंपनी के नेटवर्क पर प्रति यूजर डेटा की खपत भी 25 GB प्रति माह से अधिक है
  • दिसंबर तक कंपनी का 5G नेटवर्क पूरे देश में पहुंच जाएगा

जियो के रेवेन्यू में ग्रोथ वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 20 प्रतिशत से अधिक की है

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio का AirFiber 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी को लॉन्च होगा। कंपनी ने बताया कि उसका हाई-स्पीड 5G नेटवर्क दिसंबर तक पूरे देश में पहुंच जाएगा। कंपनी के इस नेटवर्क की 96 प्रतिशत शहरों में मौजूदगी है। इसके कस्टमर्स की संख्या 45 करोड़ से अधिक हो गई है। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरैन, Mukesh Ambani, ने कंपनी की 46वीं AGM में बताया कि जियो के रेवेन्यू में ग्रोथ वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 20 प्रतिशत से अधिक की है। कंपनी के नेटवर्क पर प्रति यूजर डेटा की खपत भी 25 GB प्रति माह से अधिक हो गई है। अंबानी ने कहा कि जियो को सात वर्ष पहले देश को एक प्रीमियर डिजिटल सोसाइटी में बदलने के मिशन के साथ लॉन्च किया गया था। उन्होंने बताया, "हमारी महत्वाकांक्षाएं और ऊंची हो गई हैं और ये भारत से बाहर जा रही हैं। हमने पिछले वर्ष अक्टूबर में 5G नेटवर्क की शुरुआत की थी। इसकी केवल नौ महीनों में देश के 96 प्रतिशत से अधिक शहरों में मौजूदगी हो गई है।" उन्होंने कहा कि दिसंबर तक कंपनी का 5G नेटवर्क पूरे देश में पहुंच जाएगा। अंबानी ने बताया कि पांच करोड़ से अधिक कस्टमर्स के साथ जियो ने 5G सर्विसेज में पहला स्थान हासिल किया है। 

कंपनी ने सोमवार को तीन नए कम प्राइस वाले प्रीपेड इंटरनेशनल रोमिंग प्लान भी लॉन्च किए हैं। ये प्लान 44 देशों में लागू हैं और इनमें पिछले प्लान्स की तुलना में अधिक डेटा और कॉलिंग मिनट्स मिलेंगे। इनमें सबसे सस्ता प्लान 1,499 रुपये का है। इसमें 150 कॉलिंग मिनट्स और 100 SMS मिलेंगे। इसकी वैलिडिटी 14 दिन की होगी और इसमें 1 GB का मोबाइल डेटा मिलेगा। हालांकि, इन प्लान में इनकमिंग कॉल्स के लिए चार्ज लगेगा। 

हाल ही मे  रिलायंस जियो ने घोषणा की थी कि उसने 22 लाइसेंस्ड सर्विस एशिया (LSA) में से प्रत्येक में 5G नेटवर्क  के लॉन्च को पूरा कर लिया है। कंपनी ने पिछले वर्ष हासिल किए स्पेक्ट्रम के लिए सभी स्पेक्ट्रम बैंड्स में निर्धारित अवधि से पहले इस लॉन्च को पूरा कर लिया है। कंपनी ने पिछले महीने टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) के पास फेज के न्यूनतम लॉन्च को पूरा करने की जिम्मेदारी से जुड़ी डिटेल्स जमा की थी। इसके बाद DoT ने 11 अगस्त तक सभी सर्कल में इसके लिए जरूरी टेस्टिंग को पूरा किया था। रिलायंस जियो के चेयरमैन, Akash Ambani ने बताया था, "हमने केंद्र सरकार, टेलीकॉम डिपार्टमेंट और 1.4 अरब भारतीयों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए हाई क्वालिटी 5G सर्विसेज को लॉन्च किया है। हमें यह घोषणा करते हुए गर्व है कि हमने भारत को 5G सर्विसेज के लॉन्च की स्पीड के लिहाज से दुनिया में अग्रणी स्थिति में पहुंचाया है।"  
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.