• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iVoomi Me 3 और Me 3s बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, इनमें हैं शैटरप्रूफ डिस्प्ले

iVoomi Me 3 और Me 3s बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, इनमें हैं शैटरप्रूफ डिस्प्ले

आईवूमि ने इसी साल भारतीय बाज़ार में कदम रखा था और अभी तक कंपनी ने अपने एंट्री-लेवल सीरीज़ के मी1 और मी1+ जैसे स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। चीनी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ने शुक्रवार को अपने दो नए बजट स्मार्टफोन मी3 और मी3एस पेश किए जिनकी सबसे अहम ख़ासियत है शैटरप्रूफ डिस्प्ले।

iVoomi Me 3 और Me 3s बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, इनमें हैं शैटरप्रूफ डिस्प्ले
ख़ास बातें
  • आईवूमि मी 3 की कीमत 5,499 रुपये है
  • आईवूमि मी 3एस की कीमत 6,499 रुपये है
  • दोनों स्मार्टफोन में शैटरप्रूफ डिस्प्ले है
विज्ञापन
आईवूमि ने इसी साल भारतीय बाज़ार में कदम रखा था और अभी तक कंपनी ने अपने एंट्री-लेवल सीरीज़ के मी1 और मी1+ जैसे स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। चीनी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ने शुक्रवार को अपने दो नए बजट स्मार्टफोन आईवूमि मी3 और मी 3एस पेश किए जिनकी सबसे अहम ख़ासियत है शैटरप्रूफ डिस्प्ले। मी3 और मी3एस की कीमत क्रमशः 5,499 रुपये और 6,499 रुपये है और यह फोन फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक, शैंपेन गोल्ड और टील ब्लू कलर वेरिएंट में मिलता है।

मी3 और मी 3एस स्मार्टफोन डुअल सिम 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आते हैं। इन फोन में एक 5.2 इंच एचडी आईपीएस (720x1280 पिक्सल्स) डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। जैसा कि हमने बताया कि, फोन की ख़ासियत डिस्प्ले है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह अनब्रेकेबल है। मी 3 और मी 3एस एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलते हैं और इनमें एक 64-बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर होता है।

मी 3 और मी 3एस में स्टोरेज और कैमरा डिपार्टमेंट में फर्क है। मी 3 में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जबकि मी 3एस में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। दोनों वेरिएंट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो, मी 3 में आगे और पीछे की तरफ़ एक 8 मेगापिक्सल कैमरा है। वहीं मी3एस में 1.0 अल्ट्रा मेगापिक्सल सैमसंग सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जबकि फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल है। सभी कैमरे फ्लैश और ब्यूटी मोड सपोर्ट करते हैं। दोनों फोन के रियर कैमरे ऑटोफोकस, एचडीआर मोड और पैनोरमा विकल्प के साथ आते हैं।

मी 3 और मी 3एस में टर्बो बैटरी पावर सेवर के साथ 3000 एमएएच बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग 2.0 सपोर्ट करती है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4.0, ओटीजी, माइक्रो-यूएसबी जैसे कई फ़ीचर हैं। इन स्मार्टफोन में लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिए गए हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  2. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  3. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  4. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  9. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  10. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »