Itel जल्द लॉन्च करेगी 8GB RAM के साथ सबसे कम प्राइस वाला स्मार्टफोन, जानें प्राइस 

इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM होगा। इसमें 'मेमोरी फ्यूजन' टेक्नोलॉजी के जरिए 4 GB का वर्चुअल RAM शामिल है

विज्ञापन
Written by Manas Mitul, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 जून 2023 14:17 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM में वर्चुअल RAM की क्षमता शामिल है
  • इसका फ्रंट कैमरा वॉटरड्रॉप स्टाइल में डिस्प्ले के ऊपर है
  • कंपनी ने मार्च में Itel P40 और Itel A60 पेश किए थे

इस स्मार्टफोन के 7,000 रुपये से कम के प्राइस में होने का संकेत मिल रहा है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Itel को कम प्राइस वाले हैंडसेट लाने के लिए जाना जाता है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने 10,000 रुपये से कम के प्राइस में कुछ स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इस महीने की शुरुआत में Itel S23 के 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को देश में 8,799 रुपये में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने मार्च में Itel P40 और Itel A60 पेश किए थे। Itel ने भारत में A60 का अपग्रेडेड वर्जन Itel A60s लॉन्च करने की तैयारी की है। 

ई-कॉमर्स साइट Amazon पर इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग में इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस के साथ ही इसके संभावित प्राइस का भी संकेत दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM होगा। इसमें 'मेमोरी फ्यूजन' टेक्नोलॉजी के जरिए 4 GB का वर्चुअल RAM शामिल है। एमेजॉन पर इसकी लिस्टिंग में बताया गया है कि यह देश का पहला 7,000 रुपये से कम प्राइस वाला 8 GB के RAM वाला स्मार्टफोन होगा। इससे इस स्मार्टफोन के 7,000 रुपये से कम के प्राइस में होने का संकेत मिल रहा है। हालांकि, इसमें यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM में वर्चुअल RAM की क्षमता को शामिल किया गया है। 
Advertisement

इस लिस्टिंग में दी गई स्मार्टफोन की इमेजेज से इसमें एक रेक्टैंगुअलर मॉड्यूलर में डुअल रियर कैमरा के साथ LED फ्लैश दिख रहा है। इसका फ्रंट कैमरा वॉटरड्रॉप स्टाइल में डिस्प्ले के ऊपर है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। इसमें 64 GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। Itel की वेबसाइट पर इसके 128 GB की स्टोरेज में उपलब्ध होने की भी जानकारी दी गई है। इसमें 6.6 इंच HD+ डिस्प्ले और 5,000 mAh की बैटरी होगी जो 10 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके डुअल रियर कैमरा में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसे ऑक्टाकोर का प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके अन्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया गया है। 

Itel A60s को चार कलर्स, Shadow Black, Sunshine Gold, Moonlit Violet और Glacier Green में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने इसकी लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। एमेजॉन पर इसकी लिस्टिंग से इसके जल्द लॉन्च होने का संकेत मिल रहा है। इससे बजट कैटेगरी में स्मार्टफोन्स रखने वाली कंपनियों को टक्कर मिल सकती है।  
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

यूनीसॉक एससी9863ए

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12 Go edition

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Storage, Processor, Market, Camera, Itel, Launch, Amazon, Listing, Price
In his time as a journalist, Manas Mitul has written on a wide spectrum of ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  2. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  3. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  4. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.