Itel ने भारत में लॉन्च किया 2GB रैम वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत 5,999 रुपये...

प्रेस रिलीज़ के अनुसार, Itel A26 की कीमत भारत में 5,999 रुपये है। हालांकि, Itel स्मार्टफोन Flipkart पर 6,399 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो आईटेल ए26 फोन डीप ब्लू, ग्रेडिएंट ग्रीन और लाइट पर्पल कलर ऑप्शन में आता है।

Itel ने भारत में लॉन्च किया 2GB रैम वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत 5,999 रुपये...
ख़ास बातें
  • Itel A26 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • आईटेल ए26 एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) पर चलता है
  • फोन में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Itel A26 को भारत में आज 22 सितंबर को बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन अज्ञात 1.4GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मौजूद है। आईटेल ए26 में 5.7 इंच एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले के साथ सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया गया है। नया स्मार्टफोन Android 10 (Go edition) पर चलता है और इसमें फेस-अनलॉक क्षमता भी मौजूद है। आईटेल ए26 फोन सोशल टर्बो फीचर से लैस है, जो कि यूज़र्स को व्हाट्सऐप कॉल को रिकॉर्ड और स्टेटस आदि को सेव करने की सुविधा देता है।
 

Itel A26 price in India, availability

प्रेस रिलीज़ के अनुसार, Itel A26 की कीमत भारत में 5,999 रुपये है। हालांकि, Itel स्मार्टफोन Flipkart पर 6,399 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो आईटेल ए26 फोन डीप ब्लू, ग्रेडिएंट ग्रीन और लाइट पर्पल कलर ऑप्शन में आता है। आईटेल ए26 फोन पर कंपनी 1 साल तक की वॉरंटी दे रही है। साथ ही इस पर वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट दिया गया है, जो कि खरीद के 100 दिन तक के लिए उपलब्ध होगा।
 

Itel A26 specifications

डुअस-सिम (नैनो) आईटेल ए26 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) पर चलता है। इसमें 5.7 इंच HD+ (1,520x720 पिक्सल) IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 19:9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा, फोन अज्ञात क्वाड-कोर 1.4GHz प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मौजूद है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटो और वीडियो के लिए आईटेल ए26 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 5 मेगापिक्सल AI सेंसर और VGA सेंसर मौजूद हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 2-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, 4G ViLTE, 3G और 2G नेटवर्क शामिल है। फोन सोशल टर्बो फीचर से लैस है, जो कि यूज़र्स को व्हाट्सऐप कॉल को रिकॉर्ड और स्टेटस आदि को सेव करने की सुविधा देता है।

फोन की बैटरी 3,020 एमएएच की है। आईटेल ए26 में फेस अनलॉक फीचर मौजूद है। फोन का डायमेंशन 148x72.3x9.9mm है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5,7
प्रोसेसर1.4 मेगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा1-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल + VGA
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3,020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10 (Go Edition)
रिज़ॉल्यूशन720x1,520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »