iQOO Z9s Series के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, जल्द होगी भारत में लॉन्च

iQOO Z9s Pro में 4500 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस के साथ 120Hz कर्व्ड-एज OLED डिस्प्ले भी मिलेगी।

iQOO Z9s Series के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, जल्द होगी भारत में लॉन्च

Photo Credit: iQOO

iQOO Z9s Pro में 5,500mAh की बैटरी मिलेगी।

ख़ास बातें
  • iQOO Z9s में 120Hz कर्व्ड एज OLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • iQOO Z9s Pro में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट होगा।
  • iQOO Z9s Pro में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 5500mAh की बैटरी होगी।
विज्ञापन
iQOO भारतीय बाजार में 21 अगस्त को iQOO Z9s सीरीज लॉन्च करने वाला है। iQOO Z9s सीरीज का लैंडिंग पेज बीते कुछ दिनों से ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव हुआ है। iQOO Z9s में 120Hz कर्व्ड एज OLED डिस्प्ले मिलेगी। हालांकि, अपडेटेड पेज ने अब सीरीज के दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। यहां हम आपको iQOO Z9s सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


iQOO Z9s Series Price


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस को देखते हुए ऐसा लगता है कि iQOO Z9s की कीमत 20,000 रुपये और 25,000 रुपये के बीच हो सकती है। iQOO TWS 1e भी iQOO Z9s सीरीज के साथ पेश होगा।


iQOO Z9s Specifications


iQOO Z9s में 120Hz कर्व्ड एज OLED डिस्प्ले मिलेगी। इसमें Dimensity 7300 चिपसेट मिलेगा। यह स्मार्टफोन 5,500mAh की बैटरी के साथ आएगा, लेकिन कंपनी ने Z9s की फास्ट-चार्जिंग का खुलासा नहीं किया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी IMX882 कैमरा और 2 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट कैमरा रिंग एलईडी फ्लैश होगा। इसमें 7.49mm की स्लिम प्रोफाइल के साथ IP64 रेटेड बॉडी होगी। यह स्मार्टफोन ओनिक्स ग्रीन और टाइटेनियम मैट कलर्स में उपलब्ध होगा।


iQOO Z9s Pro Specifications


iQOO Z9s Pro में 4500 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस के साथ 120Hz कर्व्ड-एज OLED डिस्प्ले भी मिलेगी। इसमें Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट होगा। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी मिलेगी। Z9s Pro में 7.49 मिमी स्लिम प्रोफाइल के साथ IP64 रेटिंग बॉडी होगी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Z9s Pro के रियर में रिंग एलईडी फ्लैश के साथ OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। इसके अलावा Z9s Pro फ्लेमबॉयंट ऑरेंज और लक्स मार्बल कलर में उपलब्ध होगा। Z9s और Z9s Pro 4K OIS वीडियो रिकॉर्डिंग AI इरेज और AI फोटो एन्हांस जैसे कैमरा फीचर पेश करेंगे। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड FunTouch OS 15 पर काम करने की उम्मीद है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »