iQOO Z9 Lite 5G में मिलेगा 50MP ड्यूल कैमरा, IP64 रेटिंग, लॉन्च से पहले हुआ खुलासा

iQOO Z9 Lite 5G में 2 मेगापिक्सल बोकेह लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप होगा।

iQOO Z9 Lite 5G में मिलेगा 50MP ड्यूल कैमरा, IP64 रेटिंग, लॉन्च से पहले हुआ खुलासा

Photo Credit: iQOO

iQOO Z9 Lite 5G में 50MP प्राइमरी सेंसर होगा।

ख़ास बातें
  • iQOO Z9 Lite 5G में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी जाएगी।
  • iQOO Z9 Lite 5G में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।
  • iQOO Z9 Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 6300 प्रोसेसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
iQOO इस महीने के आखिर में भारतीय बाजार में iQOO Z9 Lite 5G को लॉन्च करने वाला है। पहले ही पता चल चुका है कि यह स्मार्टफोन Amazon पर उपलब्ध होगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ऑफिशियल लॉन्च से पहले कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करते हुए एक माइक्रोसाइट लाइव हुई है। इस साल की शुरुआत में iQOO Z9 5G और iQOO Z9x 5G के बाद यह स्मार्टफोन iQOO Z9 सीरीज में तीसरा स्मार्टफोन होगा। यहां हम आपको iQOO Z9 Lite 5G  के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


iQOO Z9 Lite 5G Specifications


माइक्रोसाइट के अनुसार, iQOO Z9 Lite 5G में 2 मेगापिक्सल बोकेह लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें IP64 रेटिंग है, जिससे डस्ट और वॉटर-रेसिस्टेंट सुनिश्चित होगी। इस स्मार्टफोन में एक रेकटेंगुलर कैमरा आईलैंड और एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ एक फ्लैट फ्रेम डिजाइन है। आगामी स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 6300 प्रोसेसर मिलने की पुष्टि की गई है। इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी जाएगी। AnTuTu बेंचमार्किंग टेस्ट में इसी वेरिएंट को 414,564 प्वाइंट मिले हैं। 

iQOO Z9 Lite 5G के बारे में ज्यादा जानकारी आने वाले दिनों में 15 जुलाई को लॉन्च इवेंट से पहले सामने आएगी। ऐसा लगता है कि यह स्मार्टफोन Vivo T3 Lite का रीब्रांडेड वर्जन है जिसे बीते महीने भारत में पेश किया गया था। Vivo T3 Lite में 6.5 इंच की डिस्प्ले है, जिसका HD+ रेजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन में Dimensity 6300 SoC दिया गया है। इसमें 4GB या 6GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। iQOO Z9 Lite 5G को Vivo सब-ब्रांड का एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन माना जा रहा है। आपको बता दें कि Z9x 5G की कीमत 12,999 रुपये और Z9 5G स्मार्टफोन की कीमत 19,999 रुपये होती है। स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी 15 जुलाई को आएगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »