• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iQOO Z7 Pro 5G स्‍मार्टफोन 64MP कैमरा, 66W चार्जिंग, डाइमेंस‍िटी 7200 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

iQOO Z7 Pro 5G स्‍मार्टफोन 64MP कैमरा, 66W चार्जिंग, डाइमेंस‍िटी 7200 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

iQOO Z7 Pro 5G Launched : इस स्‍मार्टफोन को 20 से 25 हजार रुपये की प्राइस कैटिगरी में लाया गया है।

iQOO Z7 Pro 5G स्‍मार्टफोन 64MP कैमरा, 66W चार्जिंग, डाइमेंस‍िटी 7200 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

Photo Credit: iQoo

आईकू ने बताया है कि बैंक और एक्सचेंज डील के जरिए iQOO Z7 Pro 5G पर 2000 रुपये तक की इंस्‍टेंट सेविंग की जा सकती है।

ख़ास बातें
  • आईकू का नया स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • iQOO Z7 Pro 5G की कीमत 23999 रुपये से शुरू
  • 64 एमपी के मेन रियर कैमरा से लैस है स्‍मार्टफोन
विज्ञापन
चीनी स्‍मार्टफोन ब्रैंड आईकू (iQOO) ने भारत में उसके नए स्‍मार्टफोन iQOO Z7 Pro 5G को लॉन्‍च कर दिया है। मीडियाटेक के डाइमेंस‍िटी 7200 5G प्रोसेसर से लैस इस फोन में 8 जीबी रैम दी गई है। iQOO Z7 Pro 5G को 20 से 25 हजार रुपये की प्राइस कैटिगरी में लाया गया है। इसमें 4600mAh की बैटरी है, जो 66वॉट की फ्लैश चार्ज टेक्‍नॉलजी को सपोर्ट करती है। आईकू का दावा है कि उसका नया फोन सिर्फ 22 मिनट में 1 से 50 फीसदी तक चार्ज हो जाता है। 64MP मेन रियर कैमरा से लैस iQOO Z7 Pro 5G में और क्‍या खूबियां हैं? आइए जानते हैं। 
 

iQOO Z7 Pro 5G के भारत में प्राइस और उपलब्‍धता 

iQOO Z7 Pro 5G को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। 8GB रैम और 128GB स्‍टोरेज मॉडल के दाम 23,999 रुपये और 8GB जीबी रैम व 256GB स्‍टोरेज वेरिएंट के दाम 24,999 रुपये हैं। 

आईकू ने बताया है कि बैंक और एक्सचेंज डील के जरिए iQOO Z7 Pro 5G पर 2000 रुपये तक की इंस्‍टेंट सेविंग की जा सकती है। इस डिवाइस को iQOO इंडिया की वेबसाइट और एमेजॉन से खरीदा जा सकेगा। यह फोन ब्लू लैगून और ग्रेफाइट मैट कलर्स में लॉन्‍च हुआ है। 
 

iQOO Z7 Pro 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

iQOO Z7 Pro 5G में 3डी कर्व्‍ड सुपर-विजन डिस्‍प्‍ले दिया गया है। फोन में 6.78 की FHD+ स्‍क्रीन है, जिसमें 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स तक पीक ब्राइटनैस मिलती है। फोन का वजन 175 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.36mm है। जैसाकि हमने बताया iQOO Z7 Pro 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेसर इस्‍तेमाल हुआ है। यह एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलता है, जिस पर फनटचOS 13 की लेयर है। 

Z7 Pro में 4600mAh की बैटरी है। यह 66W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा डिपार्टमेंट में भी आईकू का नया फोन धनी है। इसमें ऑप्‍टिकल इमेज स्‍टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 64MP का मेन रियर कैमरा और 2 एमपी का सेकंडरी कैमरा मिलता है। फ्रंट में 16 एमपी का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। 

यह फोन Wi-Fi 6, ब्‍लूटूथ 5.3 और USB Type-C कनेक्‍शन जैसे फीचर्स से लैस है। इन डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी फोन में दिया गया है।  

 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »